इस मसाले से मिलेगा निखरा चेहरा, ऐसे करें इस्तेमाल
सुंदरता के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी कस्तूरी हल्दी ( musk turmeric) है। कस्तूरी हल्दी ( musk turmeric) प्राचीन आयुर्वेद में सौंदर्य के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सामग्री में से एक है। बेशक खाना…
सुंदरता के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी कस्तूरी हल्दी ( musk turmeric) है। कस्तूरी हल्दी ( musk turmeric) प्राचीन आयुर्वेद में सौंदर्य के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सामग्री में से एक है। बेशक खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली हल्दी और कस्तूरी हल्दी में अंतर होता है।
कस्तूरी हल्दी बहुत कुछ कच्ची हल्दी की तरह दिखती है लेकिन इसका बाहरी आवरण अदरक की तरह होता है और भीतरी हल्दी हल्के या गहरे रंग की होती है। इसकी खुशबू आपको बताएगी कि हल्दी पकाने से कितना अलग है। इसके अलावा, कस्तूरी पीले सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होने पर किसी प्रकार का दाग या पीलापन नहीं पैदा करती है।
कस्तूरी हल्दी में अधिक मात्रा में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सी़ेडेंट गुण के अलावा ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पिंपल के साथ-साथ स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। जानिए कस्तूरी हल्दी स्किन के लिए कैसे है लाभकारी।
कस्तूरी हल्दी का यूं करे इस्तेमाल
- शंख पाउडर और हल्दी को दही के साथ मिलाएं और इसे प्रभावित जगह पर लगाए। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। सप्ताह में 3-4 दिन इसका इस्तेमाल करे। थोड़े दिन में ही स्ट्रेस मर्क्स गायब हो जाएंगे।
- एक चम्मच कस्तूरी हल्दी में थोड़ा दूध मिलाएं और इसे चेहरे पर लगकार 10 मिनट के लिए छोड़ दें और अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस पैक के नियमित उपयोग से त्वचा की गहराई से सफाई हो जाएगी और आपको एहसास होगा कि अगली सुबह कि आपकी स्किन काफी फ्रेश होने के साथ चमकदार नजर आ रही है।
- कस्तूरी हल्दी में कई एंटी-बैक्टीरियल एजेंट होते हैं। इसलिए पिंपल्स, मुंहासे और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इसका कोई जोड़ नहीं है। इक बाउल में नीम पाउडर, शहद में थोड़ी सी हल्दी के साथ मिलाकर केवल मुंहासों वाली जगह पर लगाए। कुछ ही दिनों में पिंपल जड़ से खत्म हो जाएंगे।
- खीरे के रस को कस्तूरी हल्दी के साथ मिलाएं और हर रात आंखों के नीचे लगाएं। थकी आंखों की देखभाल के साथ-साथ काले घेरे बहुत कम हो जाएंगे।
- मसूर की दाल और मुल्तानी मिट्टी को कस्तूरी हल्दी के साथ मिलाएं और अपने शरीर को टैन स्क्रब बनाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
