24 घण्टे ऑनलाइन

ड्रेसिंग स्टाइल में बदलाव कर पाए कूल लुक

गर्मियों (Summer) का कहर हर ढलते दिन के साथ लगातार बढ़ रहा है। गर्मियों में लोगों को सेहत के साथ कई स्किन संबंधित समस्याएं भी सताने लगती हैं। वहीं, लोग जल्दी डिहाइड्रेट हो जाते हैं। लेकिन आप अपने ड्रेसिंग स्टाइल में कुछ…

24GhanteOnline
January 9, 2026
3 min read
ड्रेसिंग स्टाइल में बदलाव कर पाए कूल लुक

गर्मियों (Summer) का कहर हर ढलते दिन के साथ लगातार बढ़ रहा है। गर्मियों में लोगों को सेहत के साथ कई स्किन संबंधित समस्याएं भी सताने लगती हैं। वहीं, लोग जल्दी डिहाइड्रेट हो जाते हैं। लेकिन आप अपने ड्रेसिंग स्टाइल में कुछ बदलाव कर के गर्मी में होने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों (Summer) के मौसम में किस तरह के कपड़े पहनना फायदेमंद होता है।

cool look in summers,summer fashion tips,fashion tips,fashion trends,summer clothes ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, गर्मियों में पहने इस तरह के कपड़े

गर्मी (Summer) के कपड़े कैसे चुनें

गर्मियों के दिनों में फुल स्लीव वाले ड्रेस को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे आप अपने स्किन का बचाव आसानी से कर सकते हैं। साथ ही गर्मियों में सूती, खादी और शिफॉन से बने कपड़ों का ज्यादातर यूज करें। ऐसे ड्रेस से ठंडक मिल सकती है। ये ड्रेस दिखने में क्लासी और कंफर्टेबल होते हैं। इस मौसम के लिए आप घर में रहने के दौरान स्लीवलेस टी-शर्ट या अन्य प्रकार की स्टाइलिश हाफ टी-शर्ट पहन सकते हैं। यदि घर से बाहर निकल रहे हैं तो शर्ट, कुर्ता आदि पहनकर निकलें। इस तरह के ड्रेस पहनने से शरीर को मौसम से लड़ने की क्षमता मिलती है।

cool look in summers,summer fashion tips,fashion tips,fashion trends,summer clothes ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, गर्मियों में पहने इस तरह के कपड़े

ट्रेंडी शॉर्ट्स

गर्मी (Summer) के दिनों में चिनोज, फॉर्मल पैंट और जींस भी पहन सकते हैं। इसके अलावा पुरुषों के लिए शॉर्ट्स भी बेहतर ऑप्शन हैं। गर्मी के दिनों में सफर करने के दौरान या शॉपिंग आदि जाने के लिए इसे ट्राय कर सकते हैं।ये शॉर्ट्स ना केवल देखने में अच्छे होते हैं बल्कि कंफर्ट के मामले में भी बेस्ट हैं। शॉर्ट्स के कलर को अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। ऐसे कलर चुनें जो गर्मी के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। इनको आप टी-शर्ट, हाफ शर्ट या फुल डेनिम शर्ट के साथ पहन सकते हैं। इनके साथ शॉर्ट्स की मैचिंग सबसे परफेक्ट होती है। खासकर, प्लेन शॉर्ट्स ही खरीदें। इसकी मदद से आप सच में गर्मी में भी जलवा बिखेर सकते हैं।

cool look in summers,summer fashion tips,fashion tips,fashion trends,summer clothes ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, गर्मियों में पहने इस तरह के कपड़े

सही एक्सेसरीज

गर्मी (Summer) का मौसम है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिल्कुल साधारण दिखें। हल्के रंग के कपड़े जरूर पहनें, पर सही एक्सेसरीज के चुनाव से अपने लुक को बेहतर बनाएं। हेड एक्सेसरीज, बेल्ट, ब्रेसलेट या कोई भी हल्की ज्वेलरी चुटकियों में आपके लुक को कई गुना बेहतर बना देगी। आप बैग और पर्स के मामले में भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। पर, ध्यान रहे कि एक साथ कई एक्सेसरीज का प्रयोग आप न करने लगें।

ड्रेस का कलर

गर्मी के मौसम में डार्क रंग के कपड़ों के उपयोग से बचना चाहिए। खासकर, काले रंग के ड्रेस पहनकर धूप में ना निकले। इससे आपको सामान्य से ज्यादा धूप लगेगी। जिससे कि आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है।इसी कारण गर्मियों के कपड़ों को चुनते समय कलर का विशेषकर ध्यान रखें। गर्मी में व्हाइट लेमन, मून लाइट पिंक, पीच, केसरिया, आसमानी जैसे हल्के कलर के कपड़ों को ही खरीदें। यही वजह है कि इस मौसम में सफेद कलर के ड्रेस लोगों को अधिक पसंद आते हैं।


cool look in summers,summer fashion tips,fashion tips,fashion trends,summer clothes ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, गर्मियों में पहने इस तरह के कपड़े

समर फुटवियर्स

गर्मी (Summer) के दिनों में ड्रेस का स्टाइल एकदम बदल जाता है, इसलिए मौसम के हिसाब से आपको फुटवियर्स चुनना आना चाहिए। इससे आप ना केवल स्टाइलिश दिख सकते हैं बल्कि अपने पैरों का ख्याल भी रख सकते हैं। गर्मियो में चिनोज, शॉर्ट्स, जींस, कार्गो पैंट आदि के हिसाब से फुटवियर्स चुनें। इससे आप ऊपर से लेकर नीचे तक एकदम परफेक्ट नजर आएंगे। गर्मी के दिनों में आप अपनी पसंद के हिसाब से स्लीपर, चप्पल, सैंडल आदि चुन सकते हैं। इन सबके अलावा अगर आप लोफर्स और स्निकर्स भी पहन सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…