24 घण्टे ऑनलाइन

डेड स्किन को गायब कर देगा टमाटर का इस्तेमाल, मिलेगी निखरी स्किन

टमाटर (Tomato) सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करके आप कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ लाइकोपीन पाया जाता है। जो स्किन को…

24GhanteOnline
January 29, 2026
2 min read

टमाटर (Tomato) सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करके आप कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ लाइकोपीन पाया जाता है। जो स्किन को डेड स्किन से निजात दिलाने ग्लोइंग स्किन भी देता है।

टमाटर (Tomato) और चीनी


टमाटर के स्लाइस में काट लें और उसमें चीनी मिलाएं। इसके बाद अपे चेहरे में धीमे-धीमे रगड़े। आंखें और होंठ में रगड़ने से बचें। थोड़ी देर रगड़ने के बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इसे सप्ताह में कम से कम 2 बार करें।

दूध और टमाटर (Tomato)


अगर आप अपनी स्किन को साफ करना चाहते हैं तो टमाटर के रस में थोड़ा सा दूध मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद साफ पानी से धो लें।

टमाटर (Tomato) और शहद


चेहरे में चमक लाने के लिए यह फेसपैक काफी मददगार साबित हो सकता है। इससे आपका चेहरा पूरी तरह से क्लीन हो जाएगा। इसके लिए एक टमाटर को बाउल में मैश लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे चेहरे में अच्छी तरह से लगाएं। सुख जाने के बाद साफ पानी से धो लें।

टमाटर (Tomato) और नींबू


यह दोनों की नेचुरल क्लींजर माने जाते हैं। यह ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए एक बाउल में मैश किया हुआ टमाटर और उसमें एक चम्मच नींबू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर इस पैक को सुख जाने के बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपको ग्लोइंग स्किन भी मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…