फेशियल हेयर्स से परेशान, तो इन आसान तरीके से पाएं छुटकारा
हर लड़की के लिए खूबसूरत नजर आना बहुत मायने रखता है। ऐसे में त्वचा पर बाल होना होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन फेशियल हेयर्स (Facial hair) या चेहरे पर उगे हुए बाल आपकी स्किन टोन को अनइवन बनाने के साथ ही आपके लुक को भी…
हर लड़की के लिए खूबसूरत नजर आना बहुत मायने रखता है। ऐसे में त्वचा पर बाल होना होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन फेशियल हेयर्स (Facial hair) या चेहरे पर उगे हुए बाल आपकी स्किन टोन को अनइवन बनाने के साथ ही आपके लुक को भी बिगाड़ते हैं। हर लड़की इन फेसियल हेयर से छुटकारा पाना चाहती है। ऐसे में आप डिंग, वैक्सिंग और लेजर उपचार का सहारा लेते है जिनके परिणाम न सिर्फ महंगे बल्कि अस्थायी भी होते हैं । कुछ हेयर रिमूवल उत्पादों के इस्तेमाल के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इन्हीं सभी को ध्यान में रखते हुए हम आज इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए है जिनके जरिए आप अपने इन फेशियल हेयर्स (Facial hair) से छुटकारा पा सकते है।
मसूर दाल और संतरे के छिलके
यह मसूर दाल फेस पैक आपकी त्वचा को हल्का करने में मदद करता है और चेहरे के महीन बालों (Facial hair) से छुटकारा दिलाता है। इस पैक में मौजूद संतरे का छिलका भी आपको ग्लोइंग रंगत पाने में मदद करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
इस मास्क के लिए 100 ग्राम मसूर दाल, 50 ग्राम चंदन पाउडर और संतरे के छिलके के पाउडर को रात भर दूध में भिगो दें। एक अच्छा, चिकना पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्री को एक साथ पीस लें। इस पेस्ट की एक परत चेहरे पर लगाएं।15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और सूखने दें। सूखी परत को गोलाकार गति में धीरे से स्क्रब करें और धो लें।
शक्कर और नींबू
चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय के रूप में शुगरिंग यानी शक्कर की मदद से बाल निकालने की इस प्रक्रिया को एक सुरक्षित और किफायती तरीका माना जाता है। शक्कर से बाल निकलने लगते हैं। वहीं, नींबू त्वचा की रंगत को निखारता है और बालों पर ब्लीच की तरह काम करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
अनचाहे बालों को हटाने के उपाय के लिए नींबू का रस, चीनी और पानी को मिला लें। अब इस मिश्रण को गर्म करें और फिर इसे थोड़ा ठंडा होने दें और अपने अनचाहे बालों पर लगाएं। उसके बाद लगभग 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से हल्का-हल्का रगड़कर धो लें।
पपीता और एलोवेरा
क्या आप जानते है पपीता के उपयोग चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के उपाय के रूप में भी किया जा सकता है। जी हां पपीता में मौजूद पपाइन हर्सुटिज्म का घरेलू उपचार करने में लाभदायक हो सकता है। वहीं, इस पेस्ट में इस्तेमाल किया गया एलोवेरा त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
चेहरे पर बाल हटाने के उपाय के लिए एक बाउल में पपीते का गूदा, एलोवेरा जेल और चुटकी भर हल्दी इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और लगभग 15-20 तक सूखने दें। जब पेस्ट अच्छी तरह सूख जाए, तो बालों के उगने की उल्टी दिशा में इसे रगड़कर निकालें। इसके बाद आप थोड़ा-सा एलोवेरा जेल लगाकर 10 मिनट के छोड़ दें। अंत में चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
ओटमील और केला
ओटमील यानी दलिये को नेचुरल और सेफ एक्सफोलिएटर माना जाता है। अगर किसी के चेहरे पर हल्के और पतले बाल हैं, तो दलिया उन्हें स्क्रब करके निकाल सकता है। इसी वजह से दलिये को कुछ लोग चेहरे के बाल हटाने की दवा भी कहते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
यह विधि काफी काम की है। एक पके केले के साथ दो बड़े चम्मच दलिया मिलाएं और इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। 15 मिनट तक इससे मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें। ओटमील एक बेहतरीन, हाइड्रेटिंग स्क्रब बनाता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरा हुआ है। जो आपकी त्वचा से लालिमा को दूर करने में मदद करता है। यह पेस्ट आपके चेहरे के बालों को हटाने के अलावा आपको ग्लोइंग स्किन भी देगा।
अंडा और कॉर्नस्टार्च
क्या आप जानते हैं कि अंडे के सफेद हिस्से की मदद से अनचाहे बाल हटाना मुमकिन हो सकता है। यह चिपचिपा होता है और अनचाहे बालों पर परत की तरह लग जाता है। जब यह सूखता है, तो इससे आसानी से बाल निकल सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
अनचाहे बालों को हटाने का घरेलू नुस्खा करने के लिए पहले अंडे को तोड़कर उसका सफेद हिस्सा अलग कर लें। इसके बाद चीनी और मक्की के आटे को अंडे के सफेद हिस्से में मिलाएं। फिर इसे तब तक मिक्स करें, जब तक कि यह अच्छे से पेस्ट न बन जाए। अब इस पेस्ट को उन जगहों पर लगाएं, जहां आपके अनचाहे बाल हैं। फिर इसे 20-25 मिनट तक सूखने दें। जब यह सूख जाए, तो चेहरे को धो लें। इसे हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
