24 घण्टे ऑनलाइन

बालों में पड़ गईं हैं जूं, इन नुस्खों से पाएं निजात

अगर आपके सिर में बार-बार खुजली हो रही है तो इसका मतलब ये नहीं कि ऐसा सिर्फ बालों में पसीना या रूसी होने की वजह से हो। उसके पीछे का कारण जुएं (Lice) भी हो सकती हैं। जूं (Lice) छोटे और बिना पंखों वाले परजीवी होते हैं, जो…

24GhanteOnline
September 20, 2025
3 min read

अगर आपके सिर में बार-बार खुजली हो रही है तो इसका मतलब ये नहीं कि ऐसा सिर्फ बालों में पसीना या रूसी होने की वजह से हो। उसके पीछे का कारण जुएं (Lice)  भी हो सकती हैं। जूं (Lice) छोटे और बिना पंखों वाले परजीवी होते हैं, जो बालों के बीच रहते हैं और सिर की त्वचा से खून चूसते हैं। आमतौर पर स्कूली बच्चियों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती हैं क्योंकि वे धूल-मिट्टी में खेलते हुए बालों का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाती हैं। यदि जल्दी् पकड़ा न जाए, तो सिर की जुओं (Lice) का इंफेक्शेन पूरे परिवार को प्रभावित कर सकता है। जैसे ही आपको जुओं के लक्षण दिखाई दें या कपड़ों और बालों में जूं दिखाई दें, तो आप तुरंत ही इसका इलाज करें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बालों को जुओं से छुटकारा दिलाने के लिए आपको किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। इन्हें आजमाते ही आपको फर्क महसूस होगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

नीम

सिर में जुएं (Lice)  मारने के लिए कई सालों से नीम इस्तेमाल किया जा रहा है। आपको बस एक कप नीम की पत्तियों को उबालना है और फिर इन पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर 2 घंटे इंतजार करें। 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से सिर को धो लें। नीम के एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण जुओं से एक बार में ही राहत दिलाते हैं।

नारियल तेल

एक कटोरी नारियल का तेल लेना है और इसे आंच पर गर्म करना है। इसके बाद इसमें कुछ कपूर की गोलियां मिला लें। नारियल तेल तबतक पकाएं जबतक कपूर की गोलियां पूरी तरह पिघल ना जाएं। इसके बाद तेल को अलग रख दें। इस तेल को सिर पर लगाने से जूएं (Lice)  मर जाती हैं और लीखों का भी खात्मा होता है। अगर कुछ लीखें बची रह जाएं तो इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर लें।

नींबू का रस

बालों से जुएं (Lice) हटाने के घरेलू नुस्खे में नींबू का रस भी शामिल है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मटेक रिसर्च की मानें तो नींबू के रस में जुओं को मारने के गुण मौजूद होते हैं। खासकर यह बड़े जूओं के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी माना गया है। इसके लिए 8 से 10 नींबू को अच्छी तरह से निचोड़ लें। फिर उसे स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और 15 मिनट के लिए रहने दें। 15 मिनट बाद बालों को धो लें

सेब का सिरका

सिर में जुओं का इलाज करने के लिए सेब का सिरका भी मददगार होता है। आप सेब के सिरके में 1 चम्मच नारियल तेल को मिलाएं और फिर बालों को ढक लें। रातभर इसी तरह बालों को रहने दें और सुबह उठकर गुनगुने पानी से बाल धो लें। पहली बार इस्तेमाल से आपको असर दिखने लगेगा। एक महीने तक हर हफ्ते इस उपाय को अपनाएं।

टी ट्री ऑयल

प्राकृतिक पौधों से बने तेलों के इस्तेमाल से भी जुओं को नष्ट किया जा सकता है। जैसे- टीट्री ऑयल या सौंफ तेल । इन्हें बालों पर लगाकर 7–8 घण्टे के लिए रहने दें फिर बालों को धोकर कंघी करें। बालों के जुएं हटाने के घरेलू नुस्खे टीट्री ऑयल और सौंफ तेल का प्रयोग किया जाता है।

जैतून का तेल

ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल से जुओं का दम घुट जाता है और वो मर जाते हैं। इस उपाय से जुएं दोबारा नहीं आते हैं। आप सौंफ (एनीज) के तेल और जैतून के तेल को मिलाकर भी लगा सकते हैं। ये जुओं को खत्मय करने का असरदार तरीका है। जैतून के तेल से बालों और स्कै ल्पल को भी फायदा होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।