24 घण्टे ऑनलाइन

प्रथम स्थान प्राप्त करना गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी: ए.के. शर्मा

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम द्वारा देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने की गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में न्यू ताज होटल, लखनऊ में “क्षमता…

24GhanteOnline
September 9, 2026
3 min read
प्रथम स्थान प्राप्त करना गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी: ए.के. शर्मा

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम द्वारा देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने की गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में न्यू ताज होटल, लखनऊ में “क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना तथा विशिष्ट अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) रहे। कार्यक्रम में महापौर मती सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सामूहिक प्रयासों की सराहना की। मंत्री जी के संबोधन से कार्यक्रम में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ।

ए.के. शर्मा ने कहा कि लखनऊ द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में प्रथम स्थान हासिल करना हम सभी के लिए गौरव की बात है, लेकिन इस स्थान को बनाए रखना उससे भी बड़ी चुनौती है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह सभी ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है, उसी प्रकार आगे भी निरंतर प्रयास करते हुए लखनऊ को स्वच्छ वायु के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 16 शहरों को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में सम्मान प्राप्त हुआ है, जो उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वहीं, लखनऊ के वार्ड संख्या 70 को भी देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जमीनी स्तर पर किए गए प्रभावी कार्यों और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

मंत्री ने कहा कि स्वच्छ वायु केवल नगर निगम या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें वन विभाग, यातायात विभाग, जिला प्रशासन, पेट्रोलियम विभाग, गैस पाइपलाइन से जुड़े विभाग, उज्ज्वला योजना तथा अन्य संबंधित विभागों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। सभी विभागों के समन्वित एवं सामूहिक प्रयासों से ही वायु गुणवत्ता में सुधार संभव है।

उन्होंने अधिकारियों को पुनः चुनौती देते हुए कहा कि “लखनऊ को प्रथम स्थान दिलाना उपलब्धि है, लेकिन इसे बनाए रखना अब आप सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने सभी विभागों से बेहतर समन्वय के साथ निरंतर कार्य करने तथा स्वच्छ वायु के लिए जन-जागरूकता को और व्यापक बनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ वायु, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के लिए निरंतर एवं सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…