24 घण्टे ऑनलाइन

पति का भाग्य बदल देती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां

सभी शास्त्रों में अंक शास्त्र भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख बहुत विशेष और अहम मानी जाती है। हर व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका स्वभाव, भाग्य, करियर और जीवन प्रभावित होता है।…

24GhanteOnline
January 28, 2026
2 min read

सभी शास्त्रों में अंक शास्त्र भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख बहुत विशेष और अहम मानी जाती है। हर व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका स्वभाव, भाग्य, करियर और जीवन प्रभावित होता है। कुछ जन्म तारीखें बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें जन्मी लड़कियां (Girls) बहुत किस्मत वाली होती हैं।

साथ ही इन लड़कियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। कहा जाता है कि ये लड़कियां (Girls) जिस भी घर में जाती हैं, वहां खुशहाली और समृद्धि खुद चली आती है। ये लड़कियां अपने पति का भाग्य बदल देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन तारीखों के बारे में, जिनमें जन्मी लड़कियों को भाग्य का साथ सदा मिलता है।

इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां (Girls) हैं भाग्यशाली


अंक शास्त्र के अनुसार, 1, 6, 10, 15, 19, 24 और 28 तारीख में जन्मी लड़कियां बेहद किस्मत वाली होती हैं। कहा जाता है कि इन पर माता लक्ष्मी की कृपा सदा रहती है। यही कारण है कि ये जिस घर में भी जाती हैं, वहां हमेशा धन-धान्य भरा रहता है। ससुराल में इनके पैर पड़ते ही सभी का भाग्य चमक उठता है। पति को करियर में खूब तरक्की मिलने लगती है।

मूलांक होता है एक और छह


1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मी लड़कियां एक मूलांक की होती हैं। वहीं 6, 15 और 24 तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 6 होता है। मूलांक एक सूर्यदेव से संबंधित है। वहीं मूलांक 6 शुक्र का अंक माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य और शुक्र दोनों ही ग्रह बहुत विशेष हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन दोनों ही मूलांक की लड़कियां भाग्य की धनी होने के साथ-साथ मेहनती भी होती हैं।

इन दोनों मूलांक की लड़कियां अपने हाथ में लिया हुआ काम हमेशा पूरा करती हैं। इन्हें जीवन में तमाम सुख मिलते हैं। ये किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…