स्कूल में बुर्का पहन लड़कियों ने किया डांस, DIOS ने दिए जांच के आदेश
मनकापुर। यूपी के गोंडा जिले में मनकापुर स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebrations) में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बुर्का (Burqa) पहनकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

मनकापुर। यूपी के गोंडा जिले में मनकापुर स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebrations) में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बुर्का (Burqa) पहनकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। कथित तौर पर वीडियो में दिख रही छात्राएं हिंदू हैं। वह बुर्का पहनकर प्रस्तुति दे रही हैं। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों और लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस तरह की प्रस्तुति से भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं विवाद बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया गया।
बताया जा रहा है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य मैनेजर राजू श्रीवास्तव ने पूरे प्रकरण को लेकर लिखित रूप से माफी मांगी है। वहीं, प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मामले के तूल पकड़ने पर स्कूल के मैनेजर राजू श्रीवास्तव ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि यह ‘भूतों की टोली’ नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा था। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यालय में इस तरह का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
