24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

वैसे तो सर्दियों में सब्जियों की भरमार होती है इतने ऑप्शन होते हैं कि आप हफ्ते भर तक चाहे तो बदल बदल कर सब्जियां खा सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर गोभी मटर तक. कई लोगों को गोभी बहुत पसंद होती है। आप आज हम आपको…

24GhanteOnline
March 19, 2026
1 min read
इस डिश से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

वैसे तो सर्दियों में सब्जियों की भरमार होती है इतने ऑप्शन होते हैं कि आप हफ्ते भर तक चाहे तो बदल बदल कर सब्जियां खा सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर गोभी मटर तक. कई लोगों को गोभी बहुत पसंद होती है। आप आज हम आपको गोभी मसाला (Gobhi Masala ) की आसान सी सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट या डिनर में ट्राई कर सकते है।

गोभी मसाला (Gobhi Masala ) बनाने के लिए  सामग्री


250 ग्राम गोभी के टुकड़े

एक बड़ा प्याज

एक टमाटर कटा

आधा छोटा चम्मच

अदरक-लहसुन का पेस्ट

एक चम्मच

गरम मसाला

जरूरतानुसार तेल

नमक स्वादानुसार

धनियापत्ती गार्निश के लिए

गोभी मसाला (Gobhi Masala ) बनाने का तरीका


कड़ाही में तेल गरम कर प्याज भूनें और फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए भनें. गोभी के टुकड़े मिलाकर 2 मिनट तक भूनें।

अब इसमें गरम मसाला और थोड़ा पानी मिलाकर थोड़ी देर ढक कर पकाएं।

अब टमाटर और नमक मिलाकर धीमी आंच पर चलाते हुए अच्छी तरह भूनें।

धनिया पत्ती से गार्निश कर पराठों के साथ परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।