24 घण्टे ऑनलाइन

फीकी हुई सोने की चमक, अब इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमत

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ग्लोबल ट्रेड वॉर के साथ भारत- पाकिस्तान तनाव कम होने के बाद गुरुवार को सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी (Gold-Sliver) की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, MCX (मल्टी कमोडिटी…

24GhanteOnline
May 15, 2025
2 min read
फीकी हुई सोने की चमक, अब इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमत

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ग्लोबल ट्रेड वॉर के साथ भारत- पाकिस्तान तनाव कम होने के बाद गुरुवार को सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी (Gold-Sliver) की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 5 जून की डिलीवरी वाला गोल्ड सुबह 11:35 के आस-पास 1200 रुपए 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी का भाव


पिछले सत्र में सोने के भाव (Gold Rate) लगभग 1.5 प्रतिशत गिरकर 92,265 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एमसीएक्स गोल्ड की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक सुबह 11 बजकर 30 मिनट के आस-पास चांदी MCX पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1075 रुपए या 1.13 फीसदी गिरकर 94476 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज सोने (Gold) की कीमत


दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 83,747 प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट सोने का भाव 91,360 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई की बात करें 22 कैरेट सोने का भाव 83,893 प्रति 10 ग्राम है।

24 कैरेट सोने का भाव 91,520 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 84,132 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 91,780 रुपए प्रति 10 ग्राम है। बैंगलोर में 22 कैरेट सोना 83,958 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 91,590 प्रति 10 ग्राम है।

नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, 10 ग्राम की कीमत उड़ा देगी होश


सोने की कीमत गिरने के पीछे का कारण अमेरिका और चीन ट्रेड डील में बुलियन मार्केट्स की धारण को बदल दिया है। बता दें, व्यापारी और निवेशक अपनी लॉन्ग पोजीशन को समाप्त कर रहे हैं और मुनाफावसूली कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें