24 घण्टे ऑनलाइन

सोने की चमक हुई फीकी, चांदी के बढ़े भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज (शुक्रवार), 26 सितंबर 2025 को सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट देखने को मिली है। जबकि चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन उछाल आया है। हालांकि, सोने की कीमत…

24GhanteOnline
September 26, 2025
1 min read
सोने की चमक हुई फीकी, चांदी के बढ़े भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज (शुक्रवार), 26 सितंबर 2025 को सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट देखने को मिली है। जबकि चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन उछाल आया है।

हालांकि, सोने की कीमत (Gold Rate) अभी भी 1 लाख 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का रेट 1 लाख 37 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बीते दिन यानी 25 सितंबर की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate) 103828 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 26 सितंबर की सुबह गिरावट के साथ 103782 रुपये तक आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता हुआ है। जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें