अचानक से दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, रामगंगा पुल पर हुआ हादसा
मुरादाबाद। दिल्ली से लखनऊ रेलवे लाइन पर रविवार सुबह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी (Goods Train) मुरादाबाद (Moradabad) के कटघर थाना इलाके में रामगंगा नदी (Ramganga River) पर बने पुल पर पहुंची। जिसके बाद ट्रेन…
मुरादाबाद। दिल्ली से लखनऊ रेलवे लाइन पर रविवार सुबह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी (Goods Train) मुरादाबाद (Moradabad) के कटघर थाना इलाके में रामगंगा नदी (Ramganga River) पर बने पुल पर पहुंची। जिसके बाद ट्रेन अचानक से दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर ओर इंजीनियर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत कर मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान आधे घंटे तक दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन पूरी तरह से बाधित रही।
बताया जा रहा है कि रामगंगानदी के पुल पर से एक मालगाड़ी (Goods Train) गुजर रही थी। अचानक उसके चार से पांच डिब्बे छूट गए और बाकी की ट्रेन आगे चली गई। करीब आधे घंटे तक डिब्बे पुल के अंदर ही खड़े रहे।
आधे घंटे तक रेलवे गार्ड लगातार अधिकारियों को फोन करते रहे। बाद में रेलवे के अधिकारी आए और ट्रेन को जोड़ा। फिर मालगाड़ी (Goods Train) चली गई।
जानकारी के मुताबिक कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन के डिब्बे छूटे हैं। इंजन सहित कुछ डिब्बे आगे चले गए, जबकि गार्ड के डिब्बे सहित कुछ वैगन पुल पर ही खड़े रहे गए। स्थिति व्यवस्थित होने के बाद मालगाड़ी मुरादाबाद जंक्शन (Moradabad Junction) के लिए रवाना किया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
