राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे पौड़ी
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) (Gurmeet Singh) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पहुंचने पर पुलिस की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) (Gurmeet Singh) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पहुंचने पर पुलिस की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
बता दें कि शनिवार को होने वाले पौड़ी के कृषि और औद्यानिकी विवि भरसार के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल (Gurmeet Singh) शिरकत करेंगे। वे शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे पौड़ी के सर्किट हाउस पहुंचे।
यहां उन्होंने बाल विकास, उद्योग विभाग, रीप परियोजना की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद राज्यपाल विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
