देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों में एक ही राजा होगा... 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश…

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनी इस फिल्म का ट्रेलर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भारतीय भाषाओं में जारी किया गया। फिल्म का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स करेगा, जबकि उत्तर भारत में इसे धर्मा प्रोडक्शंस रिलीज करेगा। यह दो भागों में बनने वाली महागाथा का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण, शोभना कैकेयी, अजिंक्य देव ऋषि विश्वामित्र, कुणाल कपूर भगवान इंद्र और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म की कहानी भगवान राम के वनवास से लेकर रावण के साथ धर्म और अधर्म के महायुद्ध तक की यात्रा को भव्य सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करेगी। इसकी पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता हांस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।
निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि 'रामायण' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास है। वहीं निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य इस कालजयी महागाथा को पूरी श्रद्धा, प्रामाणिकता और भव्यता के साथ बड़े पर्दे पर उतारना है। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म अपनी भावनात्मक गहराई, तकनीकी उत्कृष्टता और विश्वस्तरीय प्रस्तुति के जरिए दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने में सफल होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
