मदरसे के बच्चों ने बरसाए फूल, बृजभूषण के लगे ‘शेर आया’ के नारे
गोंडा: यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) लगातार अपने गृह जिले गोंडा में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान कई जगह उनके समर्थकों की ओर से स्वागत…

गोंडा: यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) लगातार अपने गृह जिले गोंडा में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान कई जगह उनके समर्थकों की ओर से स्वागत किया जा रहा है।
नवाबगंज के रास्ते गोंडा जाते समय एक मदरसे के बच्चों ने बृजभूषण शरण सिंह का फूल बरसाकर स्वागत किया। बच्चों ने उनके समर्थन में ‘शेर आया, शेर आया’ के नारे लगाए। स्वागत के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी मौजूद रहे। बृजभूषण ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
बरी होने के बाद बदला स्वागत का अंदाज
पहलवानों की ओर से दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण करीब दो सप्ताह पहले पहली बार गोंडा पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए समर्थकों ने अयोध्या से गोंडा तक कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए थे।
बृजभूषण चार्टर्ड विमान से अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सड़क मार्ग से गोंडा पहुंचने के दौरान भी जगह-जगह लोग उनके काफिले के स्वागत के लिए खड़े रहे।
जेसीबी से बरसे थे फूल
गोंडा पहुंचने के रास्ते में कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से काफिले पर फूल बरसाए गए। समर्थकों ने आतिशबाजी की और बड़ी संख्या में वाहन उनके काफिले के साथ चलते रहे।
गोंडा पहुंचने के बाद बृजभूषण लगातार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके स्वागत का सिलसिला भी जारी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
