24 घण्टे ऑनलाइन

अमृतसर के मंदिर पर बाइक पर आए दो लोगों ने फेंका ग्रेनेड, CCTV वीडियो आया सामने

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर (Thakurdwara Temple) पर बाइक सवार दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। अब इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जानकारी मुताबिक देर रात 12:35 के करीब यह हमला हुआ। जिस मंदिर पर यह हमला हुआ…

24GhanteOnline
March 15, 2025
2 min read

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर (Thakurdwara Temple) पर बाइक सवार दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। अब इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जानकारी मुताबिक देर रात 12:35 के करीब यह हमला हुआ। जिस मंदिर पर यह हमला हुआ है, वह अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर है। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मंदिर (Thakurdwara Temple) पर जब यह हमला हुआ तब मंदिर के पंडित भी अंदर सोए हुए थे लेकिन गनीमत यह रही की मंदिर के पंडित बाल बाल बच गए। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की मोटरसाइकिल पर दो नौजवान आते हैं, जिनके हाथ में एक झंडा भी है, जो कि कुछ सेकंड मंदिर के बाहर खड़े होते हैं और कोई चीज मंदिर की तरफ फेंकते हैं।

जैसे ही वह वहां से भागते हैं इसके तुरंत बाद मंदिर पर एक बड़ा ब्लास्ट होता है। जिस मंदिर पर यह हमला हुआ है, वह अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर है।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में हमला, 5 घायल


अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला किया गया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने पांच लोगों पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे सभी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी जुल्फान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, घायलों में दो लोग मंदिर के सेवादार और तीन श्रद्धालु हैं। घायलों में बठिंडा के एक सिख युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अमृतसर के श्री गुरु रामदास आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में इलाज चल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…