24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल डिश, खाते ही मुंह में घुल जाएगी मिठास

कई दफा ऐसे होता है कि किसी की मीठा खाने की खूब इच्छा हो रही होती है, लेकिन घर पर कोई स्वीट डिश उपलब्ध नहीं होती। बाजार जाकर कुछ लाने का भी मन नहीं है। ऐसे में कोई ऐसी चीज पर विचार किया जाता है जो घर में ही रखी चीजों से…

24GhanteOnline
October 23, 2025
2 min read

कई दफा ऐसे होता है कि किसी की मीठा खाने की खूब इच्छा हो रही होती है, लेकिन घर पर कोई स्वीट डिश उपलब्ध नहीं होती। बाजार जाकर कुछ लाने का भी मन नहीं है। ऐसे में कोई ऐसी चीज पर विचार किया जाता है जो घर में ही रखी चीजों से कम समय में तैयार हो जाए। गुड़ का चीला (Gud Cheela) एक ऐसी ही रेसिपी है जो इन परिस्थितियों में हाउसवाइफ की टेंशन दूर कर सकती है। इसे नाश्ते के रूप में भी काम लिया जा सकता है। आईए देखते हैं गुड़ के चीले बनाने में कौन-कौनसी सामग्री काम ली जाती है और इसे कैसे तैयार किया जाता है।

गुड़ का चीला (Gud Cheela) बनाने की सामग्री


1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप गुड़
2 टेबल स्पून तेल
3/4 कप पानी

गुड़ का चीला (Gud Cheela) बनाने की विधि 


- गुड़ से चीला (Gud Cheela) बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में गुड़ लें।
- अब उसमें थोड़ा पानी डालकर गुड़ को अच्छी तरह घुलने दें।
- जब गुड़ अच्छी तरह पानी में मिल जाए, तो उस पानी को छन्नी से अच्छी तरह छान लें। चाहे तो गुड़ को गैस पर भी गरम करके पिघला सकते हैं।
- अब एक बर्तन में आटा निकालकर रख लें। आटे में गुड़ वाला पानी डालकर घोल तैयार करें।
- आटे को तब तक मिलाते रहे जब तक उसमें गुठलियां बननी बंद ना हो जाए। 10 मिनट ढककर छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद ढक्कन को हटा दें। यदि घोल गाढ़ा हो गया हो, तो उसमें पानी डालकर उसे हल्का पतला कर सकते हैं।
- तवे को गैस पर रखकर गरम करें। जब तवा हल्का गरम हो जाए, तो उसमें थोड़ा तेल या घी लगाकर उसे चारों तरफ फैला दें।
- अब तवा पर एक बड़े टेबल स्पून की मदद से आटा और गुड़ के घोल को डालकर उसे रोटी के आकार में पतला फैला दें।
- घोल को तवा पर फैलाने के बाद थोड़ा सा तेल किनारे-किनारे डाल दें।
- जब चीला की ऊपरी सतह गहरे रंग की हो जाए, तब उसे पलट दें।
- उसी तरह जब दूसरी परत हल्की भूरी हो जाए, तो उसे तवा से उतारकर एक प्लेट में रख लें। इसी तरह से सारे चीले (Gud Cheela) बनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…