पतले हो रहे हैं बालों से है परेशान, तो इनसे पाएं राहत
वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, पर्याप्त पोषण ना मिलने और सही देखभाल ना हो पाने की वजह से बालों (Hair) को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जिनमें से एक हैं पतले बालों की समस्या। आजकल ज्यादातर लोग बालों का पतला…
वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, पर्याप्त पोषण ना मिलने और सही देखभाल ना हो पाने की वजह से बालों (Hair) को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जिनमें से एक हैं पतले बालों की समस्या। आजकल ज्यादातर लोग बालों का पतला होने और इसके टूटने से बहुत परेशान रहने लगे हैं जो आकर्षण में कमी लाने का काम करते हैं। वहीं पतले बाल होने की वजह से किसी तरह का हेयरस्टाइल भी नहीं जंचता है। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक तरीकों की जो बालों को नुकसान ना पहुंचाए। हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जो पतले बालों (Thin Hair) की समस्या को दूर करते हुए इन्हें घने और मजबूत बनाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
गुड़हल
अगर गुड़हल से आप हेयरपैक बनाकर बालों (Hair) पर लगाएं तो पतले बाल मोटे हो जाएंगे। आप 30 मिनट हेयर मास्क को बालों पर लगा रहने दें फिर शैम्पू करके सिर धो लें। अच्छे परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार हेयर मास्क को लगाएं।
प्याज का रस
बाल (Hair) यदि बहुत झड़ चुके हैं और एकदम पतले दिखाई देते हैं तो प्याज का रस आपके बहुत काम का है। इसके लिए ताजा प्यास का रस निकालें और अपने स्कैल्प पर लगाएं। प्याज के रस को लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को अच्छे से शैम्पू कर लें। सप्ताह में एक बार ऐसा करने से भी आपके बाल घने होने लगेंगे।
दही
अगर आपके बाल (Hair) रूखे, बेजान और पतले हो गए हैं तो आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से दही लें। सादा दही में एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मैश करें। तैयार मिश्रण को बालों में लगाएं। फिर 30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह शैंपू करें। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जिसका असर आपको पहली ही बार में नजर आएगा।
ग्रीन टी
ये ज्यादातर लोगों के लिए थोड़ा अजीब या आश्चर्यजनक लग सकता है, लेकिन ग्रीन टी अपनी एंटीऑक्सीडेंट इनग्रेडिएंट्स के लिए जानी जाती है जो नए बालों के रोम के विकास को उत्तेजित करते हुए फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है। एक कप ग्रीन टी लें और जब ये गुनगुना हो जाए तो इसे अपने स्कैल्प पर डालकर मसाज करें। सुनिश्चित करें कि आपके पूरे स्कैल्प पर ग्रीन टी है और इसे धोने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दें।
आंवला
आंवले को बालों (Hair) की अनेक दिक्कतों को दूर करने के लिए जाना जाता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और अमीनो एसिड्स बालों के झड़ने को रोकते हैं और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आंवला लगाने के लिए दो चम्मच आंवले के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएन और 15 से 20 मिनट के बाद धो लें।
एलोवेरा का रस
एलोवेरा के रस से पतले बालों (Thin Hair) को घना बनाया जा सकता है। बालों के विकास के लिए एलोवेरा जेल बहुत लाभकारी है। एलोवेरा जेल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही यह बालों को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करता है। बाल धोने से कुछ देर पहले ताजा एलोवेरा का रस लगाएं, 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।
नारियल तेल
शायद घने बाल पाने की कोशिश करने का सबसे अच्छा तरीका है स्कैल्प मसाज है। आप नारियल के गुनगुने तेल को लेकर अपने स्कैल्प की मालिश कर सकती हैं। यह रक्त प्रवाह को सुधारने के साथ बालों के विकास पर भी काम करता है। नहाने के दौरान भी स्कैल्प को हल्के हाथों से मसाज दी जा सकती है।
अंडे
बालों पर अंडे लगाने के लिए एक बड़ा अंडा लें और उसमें एक चम्मच भरकर ऑलिव ऑयल मिला लें। अब इस तैयार मास्क को बालों पर अच्छे से लगाएं और आधा घंटे तक रखें। बालों को शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में एक बार इस मास्क को लगा सकती हैं।
मेथी दाना
मेथी दाना में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। आपको शायद पता हो कि बालों की सेहत के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पदार्थ है। बालों में मेथी दाना लगाने के लिए आप दो चम्मच मेथी दाना रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए बालों में लगा लें। इसके बाद शैंपू कर लें। सप्ताह में 3 बार ऐसा जरूर करें। आपके बाल जल्द घने और शाइनी हो जाएंगे।
मेंहदी के पत्ते
ये पत्ते कई मेडिकल पर्पसेज की पूर्ति करते हैं और जेनरल इश्यूज से लड़ने में मदद करते हैं। वो न केवल स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं बल्कि बालों के विकास को भी बढ़ावा देते हैं, जिससे बाल ज्यादा चमकदार और घने बनते हैं। एक पैन में करी या मेंहदी के पत्ते डालें। इसमें 5 चम्मच अरंडी, बादाम और नारियल का तेल डालकर उबाल लें। पत्तियों को छान लें और स्टोरेज के लिए एक जार में तेल डालें। जब ये गुनगुना हो जाए तो इससे अपने स्कैल्प पर 5-10 मिनट तक मसाज करें। इसे धोने से पहले कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
