बारिश के मौसम में सिर की खुजली कर रही है परेशान, ये हेयर मास्क दिलाएंगे राहत
बारिश का मौसम जारी हैं जहां बारिश की फुहारों की ठंडक ने गर्मी से जरूर राहत दी हैं लेकिन बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा होने लगी हैं। जी हां, मानसून या बारिश के दौरान सिर में खुजली (Itchy Scalp) की समस्या सबसे ज्यादा…
बारिश का मौसम जारी हैं जहां बारिश की फुहारों की ठंडक ने गर्मी से जरूर राहत दी हैं लेकिन बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा होने लगी हैं। जी हां, मानसून या बारिश के दौरान सिर में खुजली (Itchy Scalp) की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। इसका अहम कारण बालों और स्कैल्प में हद से ज्यादा नमी का बने रहना। सिर में खुजली होने की समस्या एक आम समस्या है। यह समस्या कई बार शर्मिन्दगी की वजह भी बनती है। सिर में खुजली (Itchy Scalp) होना दुखदायी हो सकता है, खासकर जब आप कोई महत्वपूर्ण काम कर रहे हों, तो यह आपको ध्यान केंद्रित नहीं करने देती है। वैसे तो इससे राहत पाने के लिए बाजार में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको घर पर बने कुछ हेयर मास्क (Hair Mask) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर सिर में हुई खुजली को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में...
सरसों तेल और दही का मास्क
एक बाउल में आधा कप दही लेकर इसमें 2 बड़े चम्मच मस्टर्ड ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदे टी ट्री हेयर ऑयल की मिक्स करें। शैम्पू करने के बाद इस हेयर मास्क को लगाकर 20 से 25 मिनट तक रहने दें। इसके बाद स्कैल्प की अच्छे से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से सिर धो लें। दही में मौजूद प्रोटीन और लैक्टिक एसिड स्कैल्प के स्किन सेल्स को क्लीन करके बालों को घना करने में मदद करेगा। यह हेयर मास्क डेंड्रफ, खुजली और फंगल इंफेक्शन खत्म करने के साथ बालों को मजबूती भी देगा।
नींबू और दही का मास्क
घर पर बने नींबू के हेयर पैक का उपयोग पीएच स्तर को संतुलित करते हुए, आपके सिर पर किसी भी प्रकार के तेल या चिकनाई को कम कर सकता है। इसे दही के साथ मिलाकर लगाने से खुजली तुरंत शांत हो सकती है और नमी का स्तर बरकरार रह सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो इसे रूसी और खुजली वाली खोपड़ी के लिए एक बेहतरीन घरेलू हेयर मास्क बनाते हैं। दही में नींबू का रस डालकर मिला लें। आप इस मिश्रण में शहद या पिसी हुई मेथी के बीज मिला सकते हैं और फिर इसे अपने सिर पर लगा सकते हैं। सिर की त्वचा से शुरू करें और धीरे-धीरे बालों के सिरे तक जाएं। इसे 30 - 40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से धो लें।
मेथी दाना मास्क
मेथी दाना में कई ऐसे गुण या तत्व हैं जो न सिर्फ सेहत बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मेथी दाना का मास्क बनाने के लिए इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगो दें। अगले दिन गुड़हल की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और इसे मेथी दाना के पेस्ट में मिलाएं। हेयर मास्क को स्कैल्प में लगाएं और आधे घंटे बाद वॉश कर लें। ये सिर की खुजली को दूर करने में काम आएगा।
नीम और नारियल तेल का मास्क
रूसी और खुजली वाली खोपड़ी के लिए किसी भी हेयर मास्क में नीम एक प्रभावी घटक है। इसमें मजबूत एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो आपके सिर पर खुजली की अनुभूति को शांत करने में मदद कर सकते हैं। इसे नारियल के तेल के साथ मिलाने से यह सुनिश्चित होता है कि आपकी खोपड़ी और बाल नमीयुक्त रहें। नारियल तेल और नीम की पत्तियों को धीमी आंच पर गर्म करें। तरल को ठंडा होने दें और फिर इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस तरल को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं, 30 मिनट या रात भर के लिए छोड़ दें। बाद में शैम्पू से धो लें। कुछ लोग बस पत्तियों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लेते हैं। आप इसे अपने स्कैल्प पर 20-30 मिनट के लिए लगा सकते हैं और फिर बाद में शैम्पू से धो लें।
एग व्हाइट और सेब का सिरका
एक बाउल में आपको 3 से 4 एग व्हाइट लेने है, इसमें एक बड़ा चम्मच सेब के सिरके का मिलाए। आखिर में 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल के मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिक्सचर से सिर में मसाज करके 30 से 40 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें। सेब का सिरका एसिडिक नेचर का होता है जिससे इसका इस्तेमाल फंगल इंफेक्शन और खुजली की समस्या को जड़ से खत्म करेगा।
एलोवेरा और शहद का मास्क
एलोवेरा में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो आपके सिर पर मौजूद रोगाणुओं और कवक पर काम करते हैं। इसमें मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी एंजाइम भी होते हैं जो आपकी खुजली वाली खोपड़ी को शांत कर सकते हैं। जब इसे एप्पल साइडर विनेगर और शहद के साथ मिलाया जाता है, तो यह आपके सिर पर नमी बनाए रखने और संभावित रूप से तेल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल में एप्पल साइडर सिरका मिलाएं और एक सुसंगत मिश्रण बनाएं। फिर इसमें शहद मिलाएं और इसे अपने सिर पर लगाएं। आप इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ सकते हैं और फिर किसी भी अवशेष से बचने के लिए शैम्पू से धो सकते हैं। आप एप्पल साइडर विनेगर को दही से भी बदल सकते हैं और समान प्रभाव पा सकते हैं।
सरसों का तेल और नींबू
सदियों से इस नुस्खे को सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। इसके लिए सरसो के तेल में एक नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें और दो घण्टे बाद बाल धो लें। नींबू में मौजूद एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण खुलजी की समस्या से जल्द राहत देने में मदद करेंगे। बालों का झड़ना रोकने के लिए भी यह हेयर मास्क फायदेमंद होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
