24 घण्टे ऑनलाइन

हेयर स्टाइल जो आपको दे स्टाइलिश लुक

लम्बे और घने बालों का होना किसी भी महिला के लिए उसकी मन की मुराद पूरी होने जैसा हैं। क्योंकि ये बाल महिलाओं की ख़ूबसूरती को निखार कर उन्हें आकर्षक दिखाते हैं। लेकिन इन हेल्दी और खूबसूरत बालों के होने से जिम्मेदारी आती है…

24GhanteOnline
January 5, 2026
3 min read
हेयर स्टाइल जो आपको दे स्टाइलिश लुक

लम्बे और घने बालों का होना किसी भी महिला के लिए उसकी मन की मुराद पूरी होने जैसा हैं। क्योंकि ये बाल महिलाओं की ख़ूबसूरती को निखार कर उन्हें आकर्षक दिखाते हैं। लेकिन इन हेल्दी और खूबसूरत बालों के होने से जिम्मेदारी आती है इस तरह की हेयरस्टाइल (Hairstyles) का चुनाव करने की जो बालों को बाहरी प्रदूषण से भी बचाए और आपको स्टाइलिश भी दिखाए। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही हेयर स्टाइल (Hairstyles) जिन्हें आप किसी भी फंक्शन या ओकेशन या फिर एक सामान्य दिन में ऑफिस जाने के लिए भी ट्राई कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन हेयर स्टाइल के बारे में जो बालों की सुरक्षा के साथ आपको स्टाइलिश बनाए।

* सॉक

लंबे बाल भला किसे नहीं पसंद होते लेकिन चिलचिलाती धूप व पसीने के कारण इन्हें कैरी करना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है, इसलिए इस सीजन में सॉक बन बनाना क्विक व ईजी तो है ही साथ ही ट्रेंडी भी है। बात करें अगर फैशन की, तो इन दिनों बाहर के रैंप शोज में ये स्टाइल काफी हिट है। इस स्टाइल को बनाने के लिए आपको बाहर से कोई एक्सेसरीज खरीदने की जरूरत नहीं बस घर पर पड़ी पुरानी जुराब से ये स्टाइल बनाया जा सकता है, जिस कारण ये स्टाइल काफी रीजनेबल होता है साथ ही बालों में वॉल्यूम भी नजर आता है।

hairstyles,stylish hairstyles,hairstyle fashion,fashion tips,fashion ,फैशन,हेयर स्टाइल फैशन,फैशन टिप्स

* बन

हाफ बन व हाफ पोनी का ये  वर्जन काफी पसंद किया जाएगा। ये स्टाइल (Hairstyles) सुनने में जितना दिलचस्प है, बनाने में उतना ही आसान। तो फिर देर किस बात की, क्यूट व कूल स्टाइलिंग के लिए इस सीजन, पन को अपनाएं।

* फिशटेल

फिशटेल देखने में थोड़ी मुश्किल लगती है लेकिन इसे आप पांच मिनट में काफी आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए बालों को दो भागों में डिवाइड कर लें। अब एक साइड से थोड़े से बाल लें, उसके बाद दूसरी साइड से और चोटी बनाती जाएं। इस तरह से नीचे तक पूरे बालों में चोटी बनाएं। यह चोटी वेस्टर्न और ट्रैडीशनल दोनों तरह की ड्रेस पर अच्छी लगेगी।

हेयर स्टाइल जो बालों की सुरक्षा के साथ-साथ आपको दे स्टाइलिश लुक

* स्लीक्ड बैक पोनी

पोनीटेल बनाने का ये लेटेस्ट पैंटर्न सिर्फ आपके फॉर्मल ऑउटफिट पर ही नहीं बल्कि कैजुएल पर भी खूब जंचेगा। बालों को प्रैसिंग मशीन के जरिए स्ट्रेट लुक दें और उसके बाद उनमें हल्का सा जैल लगा लें। ऐसा करने से लुक स्लीक्ड नजर आएगा और स्टाइल भी देर तक टिका रहेगा। इसके बाद क्रॉउन एरिया से कॉम्ब करते हुए बालों को उठाएं और पीछे की तरफ कान के लेवल पर टाइट पोनीटेल बना लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।