24 घण्टे ऑनलाइन

पति ने पत्नी व बेटी को आग लगाकर जान से मारने का किया प्रयास, डीएम दर्ज करवाई आनलाईन FIR

देहरादून: जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में पति द्वारा प्रताड़ित महिला हेमलता ने पंहुच डीएम सविन बसंल (Savin Bansal) से गुहार लगाई कि उनका पति अद्वैसैनिक बल में कार्यरत तथा पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है। एक दिन पति ने उनको…

24GhanteOnline
November 11, 2025
1 min read

देहरादून:  जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में पति द्वारा प्रताड़ित महिला हेमलता ने पंहुच डीएम सविन बसंल (Savin Bansal) से गुहार लगाई कि उनका पति अद्वैसैनिक बल में कार्यरत तथा पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है। एक दिन पति ने उनको एवं उनकी 10 वर्षीय बेटी को जलाने तथा तेजाब डालने का प्रयास किया है। उन्होंने पति से जान की सुरक्षा तथा जीवनयापन खर्चा दिलाने की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने तत्काल आनलाईन प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) के सम्मुख कई ऐसे प्रकरण आर रहे जिनमें परिजनो, पुत्रों, पत्नी पड़ोसियों द्वज्ञरा प्रताड़ित किया जा रहा है तथा सुनवाई नही हो रही ऐसे प्रकरणों पर आनलाईन एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही इनको मॉनिटिरिंग भी किया जा रहा है।

जनता दर्शन में भी इस प्रकार 5-7 प्रकरण पंहुच रहे है। अब तक 110 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें