इतिहास का पिटारा खुला तो कांग्रेस की..., राहुल गांधी पर हरिवंश का पलटवार
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सरकार पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर अब राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (Harivansh) ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में झांका जाए तो कांग्रेस सरकार के…
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सरकार पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर अब राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (Harivansh) ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में झांका जाए तो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिन पर कार्रवाई नहीं की गई।
हरिवंश (Harivansh) ने 2013 की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वरिष्ठ रणनीतिक विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने उस वर्ष लिखा था कि जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में आतंकियों ने हमारे जवानों का सिर काट दिया था। उस वक्त देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अमेरिका यात्रा पर थे और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करने वाले थे। लेकिन यह खबर देश से छिपा ली गई थी और जनता को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई।
'अगर हम अतीत में जाने लगें'
हरिवंश (Harivansh) ने तीखे लहजे में कहा, "अगर हम अतीत में जाने लगें, तो मैं 2004 से 2014 के बीच की 2500 घटनाएं गिना सकता हूं, जिनमें कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन नहीं हुई। कांग्रेस के शासन में हजारों बार ऐसे मौके आए जब सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए थे, पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी।"
यह बयान राहुल गांधी के उस ट्वीट के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर सवाल दागे थे कि उन्होंने पाकिस्तान के बयानों पर विश्वास क्यों किया और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका के दबाव में क्यों झुके।
हरिवंश (Harivansh) ने इशारों में राहुल गांधी को चेतावनी दी कि इतिहास का पिटारा खुला तो कांग्रेस की असहज घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। उनका यह पलटवार साफ करता है कि विपक्ष की तरफ से किए जा रहे हमलों को अब एनडीए खेमे से बराबर तीव्रता से जवाब दिया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
