'हैरी पॉटर' फेम एमा वॉटसन पर लगा लाखों का जुर्माना, इतने महीने के लिए ड्राइविंग बैन
'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज में हर्माइनी ग्रेंजर का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस एमा वॉटसन (Emma Watson) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनपर छह महीने के लिए ड्राइविंग पर बैन लगाया गया है क्योंकि वो यूके के शहर…
'हैरी पॉटर' फिल्म सीरीज में हर्माइनी ग्रेंजर का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस एमा वॉटसन (Emma Watson) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनपर छह महीने के लिए ड्राइविंग पर बैन लगाया गया है क्योंकि वो यूके के शहर ऑक्सफोर्ड के अंदर हाई स्पीड में अपनी गाड़ी चला रही थीं। एक्ट्रेस के लाइसेंस पर पहले से ही काफी पॉइंट्स थे जिसके कारण कोर्ट को उनके खिलाफ ये कदम उठाना पड़ा।
इतना जुर्माना भरेंगी एमा वॉटसन (Emma Watson)
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एमा (Emma Watson) 31 जुलाई, 2024 के दिन ऑक्सफोर्ड के अंदर 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाले जोन में 38 मील प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ब्लू ऑडी कार चलाती पकड़ी गई थीं। बुधवार यानी 16 जुलाई को High Wycombe Magistrates कोर्ट ने अपने बयान में बताया कि एक्ट्रेस के लाइसेंस पर स्पीडिंग मामले से पहले नौ पॉइंट्स मौजूद थे। एमा छह महीने के बैन के अलावा 1044 पाउंड्स यानी करीब 1.2 लाख रुपये का जुर्माना भी भरेंगी।
एमा कोर्ट में हुई पांच मिनट की सुनवाई में भी शामिल नहीं हुई थी। उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि वो अब एक स्टूडेंट हैं और अपने ऊपर लगे जुर्माने को भी भर सकती हैं। हालांकि एमा ने खुद पर लगे बैन पर कोई सफाई नहीं दी है।
एक्ट्रेस (Emma Watson) साल 2023 से ऑक्सफोर्ड में क्रिएटिव राइटिंग के क्षेत्र में अपनी मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। एमा की आखिरी फिल्म साल 2019 में लिटल वुमन नाम से आई थी जिसे बार्बी फेम डायरेक्टर ग्रेटा गर्विग ने बनाया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
