24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई संगठन की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) को यह पद सौंपा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें नियुक्त किया है। यह…

24GhanteOnline
May 28, 2026
2 min read
दिल्ली भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई संगठन की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) को यह पद सौंपा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) तीन दशकों से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वह पहली बार पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार में उन्हें कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

स्थानीय निकाय राजनीति में भी उनका लंबा अनुभव रहा है। वर्ष 2012 में वह वेलकम वार्ड से पार्षद चुने गए और 2015-16 में पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के मेयर रहे। संगठन में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले वह दिल्ली भाजपा के महासचिव थे। इसके अलावा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।

चर्चा है कि पार्टी आलाकमान नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली की संगठनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखने के साथ-साथ अगले वर्ष प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को भी प्रमुख आधार बनाने पर विचार कर रही थी। इस कारण प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ऐसे नेताओं के नामों की सूची बनाई गई, जिनकी सामाजिक और राजनीतिक स्वीकार्यता दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की राजनीति में भी भाजपा के लिए लाभकारी साबित हो सके।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) का नाम भी संभावित दावेदारों में से चयन कर लिया गया है। पंजाबी समुदाय से आने वाले मल्होत्रा लंबे समय से संगठन और चुनावी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पंजाब और दिल्ली के सामाजिक समीकरणों को देखते हुए उनके नाम को भी रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…