24 घण्टे ऑनलाइन

बची हुई खील से बनाएं ये चटपटी डिश, खाते ही हो जाएंगे दीवाने

दिवाली पूजन में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को खील का प्रसाद चढ़ाया जाता है। जो ज्यादातर घरों में दिवाली के अगले दिन बच जाया करती हैं। अगर खील ज्यादा दिन तक घर में रखी रहे तो वो सीलने लगती है। अगर आप भी प्रसाद में बची…

24GhanteOnline
October 22, 2025
2 min read

दिवाली पूजन में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को खील का प्रसाद चढ़ाया जाता है। जो ज्यादातर घरों में दिवाली के अगले दिन बच जाया करती हैं। अगर खील ज्यादा दिन तक घर में रखी रहे तो वो सीलने लगती है। अगर आप भी प्रसाद में बची हुई खील का क्या करें, ये सोचकर परेशान होती रहती हैं तो ये रेसिपी आपके काम आ सकती है। इस रेसिपी को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से घर पर ही दिवाली की खील से चटपटी चाट बनाकर खा सकते हैं। खील से बनी ये चाट (Kheel Chaat) खाने में टेस्टी और बनाने में बेहद आसान होती है। आप इस चाट रेसिपी को आप शाम की चाय के साथ भी परोस सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं क्या है इसकी खील चाट (Kheel Chaat) रेसिपी।

खील चाट (Kheel Chaat) रेसिपी बनाने के लिए सामग्री


-1 कप खील

-1/4 कप भुनी हुई मूंगफली

-1/4 कप कटी हुई सब्जियां (टमाटर, प्याज, हरी मिर्च)

-1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

-1/2 चम्मच चाट मसाला

-नमक स्वाद अनुसार

-1-2 चम्मच नींबू का रस

-हरा धनिया गार्निश करने के लिए

खील चाट (Kheel Chaat) रेसिपी बनाने का तरीका


खील चाट (Kheel Chaat) रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले खील को 10 मिनट पानी में भिगोकर अलग रख दें। इसके बाद खील अच्‍छी तरह छान लें।

अब एक बर्तन में भिगोई हुई खील, मूंगफली, कटी हुई सब्जियां, हल्दी, चाट मसाला, नमक, और नींबू का रस डालकर सभी चीजें अच्छी तरह मिला लें।

खील चाट (Kheel Chaat) को एक प्लेट में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। आपकी चटपटी खील चाट (Kheel Chaat) बनकर तैयार है।

आप इसे शाम के नाश्ते में चाय के साथ भी परोस सकते हैं। इसका स्वाद एक बार चखने के बाद आप हर दिवाली एक्स्ट्रा खील लेकर आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…