24 घण्टे ऑनलाइन

व्हाइट हाउस के पास भीषण गोलीबारी, 2 नेशनल गार्ड घायल

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक की दूरी पर गोलीबारी (Firing) में दो सुरक्षा प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में नेशनल गार्ड के जवानों के साथ एक और व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की…

24GhanteOnline
November 27, 2025
2 min read

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक की दूरी पर गोलीबारी (Firing)  में दो सुरक्षा प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में नेशनल गार्ड के जवानों के साथ एक और व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

यह घटना वाशिंगटन डीसी के भीड़भाड़ वाले इलाके, फारागट स्क्वायर के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस गोलीबारी (Firing) के मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने सुरक्षा प्रहरियों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पास में मौजूद नेशनल गार्ड के दूसरे जवानों ने उसे पकड़ लिया, जिन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी। संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लाकनवाल की पहचान संदिग्ध के रूप में हुई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'घिनौना हमला' और 'बुराई, नफरत और आतंकवाद का कृत्य' बताया।

ट्रंप ने एक वीडियो मैसेज में कहा, "मैं आज रात उपलब्ध जानकारी के आधार पर रिपोर्ट कर सकता हूं। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी को भरोसा है कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध एक विदेशी है जो अफगानिस्तान से हमारे देश में आया है। वह धरती पर नरक है।" उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि संदिग्ध अफगानिस्तान का है और 2021 में अमेरिका आया था।

"होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि संदिग्ध को आठ सितंबर 2021 को बाइडेन प्रशासन के तहत 'ऑपरेशन एलाइज़ वेलकम' के माध्यम से पैरोल देकर अमेरिका में प्रवेश कराया गया था।"

Tags:america

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।