24 घण्टे ऑनलाइन

अगले 2 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बीते एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं दूसरे राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) से मौसम सुहावना होने के साथ ही जगह-जगह जलभराव की समस्याएं सामने आ रही हैं। अब विदाई से…

24GhanteOnline
September 30, 2025
3 min read

दिल्ली-एनसीआर में बीते एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं दूसरे राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) से मौसम सुहावना होने के साथ ही जगह-जगह जलभराव की समस्याएं सामने आ रही हैं। अब विदाई से पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और आसपास के इलाकों में जल्द ही नया चक्रवाती तूफान आएगा। इसके चलते अगले 2 घंटों में तेज बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। जबकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं पर भारी बारिश होगी।

बात अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की करें तो मौसम विभाग ने दो अक्टूबर तक यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार बताए हैं। हालांकि 30 सितंबर यानी मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे भारी बारिश (Heavy Rain) के आसार


दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। IMD की मानें तो उत्तर प्रदेश में लगभग एक पखवाड़े से गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान हैं। अब अक्टूबर में विदाई से पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और दो अक्टूबर को कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) के आसार


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अंडमान निकोबार, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम से सटे पिश्चम मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसमें सोमालिया तट के साथ वाले और उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

इन राज्यों में तूफान आने की संभावना


अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-तूफान की संभावना है, जबकि बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तूफान आ सकता है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और राजस्थान में बिजली कड़कने के साथ तूफान की आशंका है। वहीं गुजरात, कोंकण और गोवा के तटों, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका तट, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तट और अंडमान सागर में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति कुछ क्षेत्रों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…