24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश

दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार रात दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश (Heavy Rain) शुरू हो गई। कई इलाकों में तो तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया है। वहीं सड़कों पर भी वाहनों की…

24GhanteOnline
April 18, 2025
2 min read

दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार रात दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश (Heavy Rain) शुरू हो गई। कई इलाकों में तो तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया है। वहीं सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई है। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। IMD ने बताया था कि दिल्ली और नोएडा में आज आंधी-बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का ये अनुमान सही निकला और रात में दिल्ली में झमाझम बारिश शुरू हो गई।

ये बारिश (Heavy Rain) दिल्ली वालों के लिए राहत भरी है। कई दिनों से दिल्ली में तापमान अधिकतम 40 डिग्री के आसपास था। दिन में चिलचिलाती धूप में लोगों को बाहर निकलने में खासा परेशानी हो रही थी। वहीं रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों की नींद बेहाल कर रखी थी। हालांकि अब जब बारिश हुई है तो लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा


शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4।2 डिग्री अधिक है। IMD ने दिल्ली में शाम को बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई थी। दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। रात आठ बजे के करीब तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत दी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम तक सामान्य बादल छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा को बनाएंगे मैन्यूफैक्चरिंग का हब : नायब सिंह सैनी


मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को बहुत हल्की वर्षा, बूंदाबांदी और गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। शाम के समय 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और यह बढ़कर 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी हो सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…