24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा की ओर जा रहा एक हेलिकॉप्टर अचानक लापता हो गया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। बताया…

24GhanteOnline
October 30, 2026
2 min read
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा की ओर जा रहा एक हेलिकॉप्टर अचानक लापता हो गया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के आसपास हुई है।

लापता हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें खोज अभियान में जुट गईं। कई घंटे बीतने के बाद भी हेलिकॉप्टर का मलबा नहीं मिल सका है। उसकी तलाश के लिए दो अन्य हेलिकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है, जो आसपास के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सर्चिंग कर रहे हैं।

खराब मौसम से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल

हेलिकॉप्टर की सटीक लोकेशन का पता लगाने में खराब मौसम बाधा बन रहा है। इलाके में घने बादल और कम विजिबिलिटी के कारण राहत एवं बचाव टीमों को परेशानी हो रही है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता हेलिकॉप्टर का पता लगाने और संभावित घटनास्थल तक पहुंचने की है।

हेलिकॉप्टर में कितने यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी स्थिति को लेकर भी पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार खोज अभियान चला रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।