24 घण्टे ऑनलाइन

अपमानजनक और... धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैलने से हेमामाल‍िनी का फूटा गुस्सा

सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने मीडिया वेबसाइट और चैनलों पर गुस्सा उतारा है। मंगलवार सुबह कई मीडिया वेबसाइट और न्यूज चैनलों ने अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की मौत की खबर प्रसारित कि थी। पहले बेटी ईशा देओल ने न्यूज…

24GhanteOnline
November 11, 2025
2 min read

सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने मीडिया वेबसाइट और चैनलों पर गुस्सा उतारा है। मंगलवार सुबह कई मीडिया वेबसाइट और न्यूज चैनलों ने अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की मौत की खबर प्रसारित कि थी। पहले बेटी ईशा देओल ने न्यूज चैनलों में प्रसारित खबर को झूठा बताया था, इसके बाद धमेंद्र की पत्नी सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा कि जो हो रहा है वह अक्षम्य है। यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया मीडिया को परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करना चाहिए।

बता दे कि मंगलवारा सुबह कई मीडिया वेबसाइट और न्यूज चैनलों पर अभिनेता धमेंद्र की मौत की खबर प्रसारित की गई थी। न्यूज चैनलों और मीडिया वेबसाइट ने खबर प्रसारित की थी मंगलवार सुबह 89 वर्ष की उम्र में अभिनेता धर्मेंद्र की मौत हो गई है।

इस खबर का खंडन पहले धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने किया। बाद में उनकी पत्नी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा। उन्होने एक्स के सोशल मीडिया पर लिखा कि जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है। यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।

बता दे कि 11 दिन पहले अभिनेता धर्मेंद्र रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। दस नंवबर को उनकी तबियत खराब होने पर उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

सोमवार शाम को सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि सभी की दुआओं के कारण पति धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है। इस पर उन्होने सभी को धन्यवाद भी दिया था। वहीं रात में बेटी ईशा देओल, बड़े बेटे अभिनेता सनी देओल और बहु सहित परिवार के सभी सदस्य ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…