HMPV से चीन में हाहाकार, वुहान में स्कूल बंद
बीजिंग। कोरोना के बाद एक बार फिर चीन का नया वायरस ‘ह्यूमन मेटान्यूमो’ (HMPV) दुनिया को डराने लगा है। चीन में वायरस से हालात बिगड़ने लगे हैं। वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यहां 10 दिन में HMPV के मामले 529%…
बीजिंग। कोरोना के बाद एक बार फिर चीन का नया वायरस ‘ह्यूमन मेटान्यूमो’ (HMPV) दुनिया को डराने लगा है। चीन में वायरस से हालात बिगड़ने लगे हैं। वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यहां 10 दिन में HMPV के मामले 529% बढ़े हैं। बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है। चीन में वायरस से हड़कंप मचा हुआ है। एंटीवायरल ड्रग की भारी कमी है। एंटीवायरल ड्रग की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है। हालत ये हो गई है कि एंटीवायरल ड्रग 41 डॉलर में बिक रहे हैं। वायरस के बढ़ते मामलों से WHO भी टेंशन में आ गया है। उसने चीन से HMPV की पूरी जानकारी मांगी है। चीन अभी तक HMPV मामलों पर जानकारी छुपा रहा है।
दुनियाभर में HMPV वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत, मलेशिया, जापान, कजाकिस्तान में मामले बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन में भी संक्रमण फैल रहा है। चीन के इस नए वायरस से पूरे स्पेन में कोहराम मचा हुआ है। स्पेन में अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। स्पेन के एलिकांटे में 600 से ज्यादा ‘इन्फ्लुएंजा A’ के केस मिले हैं।
भारत में अब तक 5 राज्यों में 8 केस मिले
बात करें भारत की तो अब तक 5 राज्यों में 8 केस मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में 2 मामले मिले हैं। यहां 13 साल की लड़की और 7 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। दोनों बच्चे बुखार के बाद इस वायरस से संक्रमित पाए गए। कर्नाटक, तमिननाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी केस मिले हैं। इस वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट है। राज्यों में बैठकों का दौर जारी है।
कहां कितने मरीज मिले
राज्य केस संक्रमित
कर्नाटक 2 दोनों बच्चे
गुजरात 1 बच्चा
प. बंगाल 1 बच्चा
तमिलनाडु 2 दोनों बच्चे
महाराष्ट्र 2 दोनों बच्चे
केंद्र सरकार ने राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए निगरानी बढ़ाने और एचएमपीवी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है।
HMPV पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को दिए कई निर्देश, वायरस को लेकर कही ये बात
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक डिजिटल बैठक की थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
