24 घण्टे ऑनलाइन

होममेड हेयर मास्क लगाने से बाल होंगे रेशमी-मुलायम, सीखें कैसे बनाएं

गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से स्किन और बाल दोनों बुरी तरह डैमेज हो जाते हैं। इस मौसम में पसीना ज्यादा आता है, जिसकी वजह से बाल को काफी नुकसान हो जाता है। ज्यादातर लोगों के बाल गर्मी में बहुत ज्यादा डल, ड्राई और…

24GhanteOnline
March 19, 2026
2 min read

गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से स्किन और बाल दोनों बुरी तरह डैमेज हो जाते हैं। इस मौसम में पसीना ज्यादा आता है, जिसकी वजह से बाल को काफी नुकसान हो जाता है। ज्यादातर लोगों के बाल गर्मी में बहुत ज्यादा डल, ड्राई और बेजान हो जाते हैं। जिसकी वजह से बालों के झड़ने और खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ हेयर मास्क (Hair Mask) आपके बालों को फायदा पहुंचा सकते हैं। ड्राई बालों से निपटने के लिए यहां बताए गए हेयर मास्क को लगाएं, इसे लगाने से बाल रेशमी-मुलायम हो जाएंगे।

मेथी के बीज और दही का हेयर मास्क (Hair Mask) 


इस मास्क (Hair Mask) को बनाने के लिए आपको चाहिए होगा आधा कप मेथी के बीज और 1 बड़ा चम्मच दही। इस मास्क को बनाने के लिए मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो दें। फिर सुबह उन्हें पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। पेस्ट में एक बड़ा चम्मच दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। हेयर मास्क अब लगाने के लिए तैयार है। इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं और स्कैल्प पर भी अच्छे से लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर बालों को पानी से धोएं और हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करें।

नीम का तेल और नींबू का रस का हेयर मास्क (Hair Mask) 


ये दोनों चीजें रूसी से छुटकारा पाने के लिए बहुत कारगर हैं। इन दोनों चीजों से मास्क (Hair Mask) को बनाने के लिए 4-5 चम्मच नीम का तेल और 1 चम्मच ताजा नींबू का रस लें। मास्क बनान के लिए नीम के तेल को थोड़ा गर्म करें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और अपने स्कैल्प पर मसाज करें। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने बालों को शैम्पू से धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।

अंडा और दही हेयर मास्क (Hair Mask) 


अंडा बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इस मास्क (Hair Mask) को बनाने के लिए दो अंडे की जर्दी, दो बड़े चम्मच जैतून का तेल, एक कप दही और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस लें। फिर एक कटोरे में सभी चीजों को मिक्स करें। इस मास्क को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…