24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली सफाई में मिनटों में चमकाएं चांदी, तांबे की चीजों को

यदि आपके घर में पीतल, चांदी, तांबा या कांसा की देवी-देवताओं या अन्य कोई भी मूर्तियां (Idols) , हाथी, गाय-बछड़ा या बर्तन आदि रखे हुए हैं और वे काले पड़ने लगे हैं तो घबराएं नहीं बस ये आसान टिप्स उन्हें चमकाने में आपके लिए…

24GhanteOnline
September 30, 2025
3 min read

यदि आपके घर में पीतल, चांदी, तांबा या कांसा की देवी-देवताओं या अन्य कोई भी मूर्तियां (Idols) , हाथी, गाय-बछड़ा या बर्तन आदि रखे हुए हैं और वे काले पड़ने लगे हैं तो घबराएं नहीं बस ये आसान टिप्स उन्हें चमकाने में आपके लिए मददगार साबित होंगे। जानिए यहां सरल टिप्स-


  1. इमली : इमली तो लगभग हर भारतीय के घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज है। आपको बस इमली को करीब 15-20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना हैं और फिर इसके पल्प को मूर्तियों या बर्तनों पर अच्छे से रगड़ना और स्क्रब से साफ करना है। फिर उन्हें पानी से धो लेना हैं। बस यह आसान ट्रिक आपके घर की चीजो को पहले से भी अधिक खूबसूरत और चमचमाती बना देंगी।

  2. नीबू-बेकिंग सोडा- यदि आपके घर में बेकिंग सोडा और नीबू दोनों ही हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि घर में रखी धातु की चीजों को साफ करने में आसानी हो जाएगी। इसके लिए आपको बस 1/2 या 1 नीबू के रस में बेकिंग सोडा मिला कर इस तैयार पेस्ट को एक छोटे कपड़े या रूमाल की सहायता से मूर्तियों पर लगाना है। अब इसे कुछ देर तक रखने के बाद गरम पानी से धोकर चमकाना है। इतना आसान उपाय आपके घर में रखी चीजों की खूबसूरती को ज्यादा बढ़ा देगा।

  3. विनेगर-नमक : विनेगर भी अधिकतर सभी घरों में मिल जाता हैं। इसके लिए घर में रखी पीतल की मूर्तियों (Brass) या अन्य चीजों की चमक वापस लाने के लिए आप सबसे पहले एक कपड़े में थोड़ा-सा विनेगर लेकर उन चीजों पर लगाएं। फिर उस पर नमक रगड़ कर स्क्रब से साफ करके गरम पानी से धो लें। आप देखेंगे की आपके घर की चीजें चमचमा उठेंगी। अगर आप चाहे तो इन्हें साफ करते समय नीबू का उपयोग भी कर सकती है, यदि नीबू नहीं है तो सिर्फ विनेगर से भी आप इन्हें साफ करके इनकी चमक पुन: वापस पा सकती हैं।

  4. नीबू-नमक : 1/2 नीबू के रस में एक चम्मच नमक मिलाकर तैयार मिश्रण को पीतल के बर्तन या अन्य धातु की मूर्तियों अथवा बर्तनों पर रगड़ कर गरम पानी से धो लें। बस इस आसान उपाय से घर में रखे पुराने बर्तन और मूर्तियां एकदम नईजैसी चमक उठेंगी।

  5. नमक, आटा और सफेद सिरका- घर में रखी काली तथा रंग खोती मूर्तियों तथा बर्तनों को साफ करने के लिए 1/2 कटोरी आटा, 1/2 कटोरी नमक और 1/2 कटोरी सफेद सिरका इन तीनों सामग्रियों को बराबर मात्रा में मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट की एक पतली परत उन चीजों पर लगाए तो काले हो चुके हैं तथा 1 घंटे के लिए उन्हें ऐसे ही छोड़ दें। फिर गरम पानी से अच्छी तरह धो लें। इस उपाय से मूर्तियों में चमक वापस पाई जा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…