24 घण्टे ऑनलाइन

पसीने की बदबू से हैं परेशान, छुटकारा देंगे ये आसान उपाय

गर्मी (Summer) का मौसम शुरू होते ही लोगों को पसीने की बदबू (Body Odor) परेशान करने लगती है। हद तो तब हो जाती है, जब यह बदबू लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण बनने लगती है। बता दें, पसीना शरीर को ठंडा करने का एक प्राकृतिक…

24GhanteOnline
April 12, 2025
2 min read

गर्मी (Summer) का मौसम शुरू होते ही लोगों को पसीने की बदबू (Body Odor) परेशान करने लगती है। हद तो तब हो जाती है, जब यह बदबू लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण बनने लगती है। बता दें, पसीना शरीर को ठंडा करने का एक प्राकृतिक तरीका है। जो अपने साथ पसीना ही नहीं बल्कि कई बार दुर्गंध भी लेकर आता है।

पसीने की बदबू (Body Odor) के पीछे हार्मोंस, भोजन, इंफेक्शन, दवाएं और डायबिटीज जैसे कारण छिपे हो सकते हैं। जिससे बचने के लिए लोग खुशबूदार साबुन से नहाने से लेकर परफ्यूम तक लगाने से परहेज नहीं करते हैं। बावजूद इसके पसीने की दुर्गंध से निजात नहीं मिल पाती है। अगर आप भी गर्मियों में पसीने की बदबू से परेशान रहते हैं तो समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स।

पसीने की गंध (Body Odor) से छुटकारा पाने के उपाय

नियमित स्नान करें

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए गर्मियों में रोजाना कम से कम दो बार नहाएं। ऐसा करने से पसीने और बैक्टीरिया की गंध से राहत मिलती है।

एंटी-बैक्टीरियल साबुन का करें यूज

पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें। यह साबुन शरीर पर चिपके बैक्टीरिया को साफ करके पसीने की गंध से छुटकारा दिलाते हैं।

सूती कपड़े पहनें

गर्मियों में हमेशा सूती या हल्के कपड़े पहनें, ऐसे कपड़े पसीने को सोखकर त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैं।

नींबू का रस

नींबू का रस प्राकृतिक रूप से पसीने की गंध को कम करता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है, जिससे बदबू कम होती है। इसे बगल में हल्का सा रगड़कर सूखने दें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नेचुरल डिओडोरेंट है जो पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए बेकिंग सोडा को पानी में घोल लें। अब इस पानी में सूती का कपड़ा डालकर उससे अपने अंडरआर्म साफ करें। नियमित रूप से ऐसा करने से पसीने से बदबू आनी बंद हो जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।