आपके सपनों का घर रहेगा कीटाणु मुक्त, ट्राई करे ये टिप्स
रोजाना हर कोई घर की साफ-सफाई तो करता ही है लेकिन हर रोज कोने-कोनो को साफ करना आसान काम नहीं है। खिड़कियां, दरवाजे,वाशिंग मशीन, रसोई में इस्तेमाल होने वाली मशीने जैसे मिक्सर, जूसर आदि छोटी-छोटी जगहों में कीटाणु (Germ)…

रोजाना हर कोई घर की साफ-सफाई तो करता ही है लेकिन हर रोज कोने-कोनो को साफ करना आसान काम नहीं है। खिड़कियां, दरवाजे,वाशिंग मशीन, रसोई में इस्तेमाल होने वाली मशीने जैसे मिक्सर, जूसर आदि छोटी-छोटी जगहों में कीटाणु (Germ) बहुत जल्दी से पनपते हैं। जिनकी अनदेखी हमारी सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकती हैं। घर को कीटाणु (Germ) मुक्त रखने के लिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाए जा सकते हैं, जो आपके लिए बहुत मददगार होंगे।
वॉशिंग मशीन
लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन बाद में इसे साफ-सुथरा और सुखा कर रखना भी बहुत जरूरी है। मशीन अगर गीली छोड़ दी जाए तो इसमें कीटाणु (Germ) जल्दी पनपने लगेंगे। कपड़े धोने के बाद मशीन में पानी डालकर इसमें एक ढक्कन सफेद सिरका डाल दें और 2 मिनट के लिए ऐसे ही चलाएं। बाद में पानी निकाल दें। इससे मशीन में छुपे बैक्टीरिया और वायरस मर जाएंगे ।
तौलिए को करें कीटाणु मुक्त (Germ Free)
नहाने के बाद इस्तेमाल किए जाने वाले तौलिए गीले हो जाते हैं। इन्हें धूप में जरूर सुखाएं और इनको धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ 2 बूंद डेटॉल की डाल दें।
दरवाजों के हैंडल
घर के दरवाजों को हैंडल्स को बार-बार छूने से भी कीटाणु फैलते हैं। इनको बैक्टिरिया मुक्त करना बहुत जरूरी है। हैंड्ल्स को साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
पोंछा और डस्टर हो साफ
पोंछा और डस्टर का साफ होना बहुत जरूरी होता है। इस्तेमाल के बाद इनको नमक वाले पानी के साथ धोएं। सिरके के पानी में कुछ देर के लिए इन्हें डूबो कर रखें और धूप में सुखाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
