24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं ये स्पेशल राजस्थानी सब्जी, देखें रेसिपी

बेसन के गट्टे (Besan Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश (Special Dish) होती है। यह डिश खाने का भी स्वाद बड़ा देती है। अक्सर बेसन के गट्टे बनाने में हर कोई माहिर नहीं होता है। जिससे सब्जी बिगड़ जाती है। अब घर बैठे इस…

24GhanteOnline
January 29, 2026
4 min read

बेसन के गट्टे (Besan Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश (Special Dish) होती है। यह डिश खाने का भी स्वाद बड़ा देती है। अक्सर बेसन के गट्टे बनाने में हर कोई माहिर नहीं होता है। जिससे सब्जी बिगड़ जाती है। अब घर बैठे इस सब्जी का होटल जैसा स्वाद पाने के लिए कुछ चीज़ो को अपना कर इसे खाने का मजा ले सकते है।

गट्टे बनाने के लिये बेसन -


200 ग्राम ( 1.5 कप) तेल - 1 टेबल स्पून दही - 2 टेबल स्पून खाना सोडा - 1- पिंच नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)

सब्जी की तरी बनाने के लिये -


टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के) हरी मिर्च - 2 अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड ताजा दही - आधा कप क्रीम या मलाई - 2-3 टेबल स्पून, यदि आप चाहें तो तेल - 2 -3 टेबल स्पून हींग - 1 पिंच जीरा - आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम नमक - स्वादानुसार।

विधि -



  1. बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये। अब तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये। अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये। गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये। अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये। सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये।

  2. किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये। जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये।

  3. इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा।

  4. गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं। अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये। मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये।

  5. कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये। जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये। इसके बाद इसमें पीसा हुआ, टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये। भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे।


बेसन के गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये।

राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी तैयार है। बेसन के गट्टे की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये। गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाये।

सावधानियां



  1. बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.

  2. आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.

  3. गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम या इतनी रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…