24 घण्टे ऑनलाइन

स्वाद और सेहत से भरपूर है ये रायता, नोट करें ये रेसिपी

गर्मियों के दिनों में तो सभी को रायता (Raita) पसंद आता हैं जिसे लंच हो या डिनर कभी भी बनाया जा सकता हैं। रायता कई तरीकों से और कई चीजों का बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वाद से भरपूर ककड़ी का रायता (Cucumber…

24GhanteOnline
August 29, 2025
2 min read

गर्मियों के दिनों में तो सभी को रायता (Raita) पसंद आता हैं जिसे लंच हो या डिनर कभी भी बनाया जा सकता हैं। रायता कई तरीकों से और कई चीजों का बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वाद से भरपूर ककड़ी का रायता (Cucumber Raita) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह सेहत को भी फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

 ककड़ी का रायता (Cucumber Raita) बनाने की सामग्री

ककड़ी कद्दूकस - 1
दही - 1 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

 ककड़ी का रायता (Cucumber Raita) बनाने की विधि

ककड़ी का रायता (Cucumber Raita) बनाने के लिए सबसे पहले ककड़ी को लें और उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक छोटी कड़ाही लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर भूनें।

जब जीरा लाइट ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें और जीरे को एक बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद जीरे को दरदरा पीस लें। अब एक दूसरी बाउल लें और उसमें दही डाल दें। इसके बाद दही को अच्छी तरह से फेंट लें।

दही फेंटने के बाद उसमें कद्दूकस की हुई ककड़ी, दरदरा पिसा जीरा डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।

इसके बाद रायते में लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाकर चम्मच से चला लें।

आखिर में बारीक कटा हरा धनिया रायते में डालें। इस तरह स्वाद और सेहत से भरपूर ककड़ी का रायता (Cucumber Raita) बनकर तैयार हो चुका है। इसे लंच या डिनर के वक्त कभी भी खाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।