इस से बनाएं समोसा, घर ही मिलेगा हलवाई वाला स्वाद
हमारे देश के अधिकांश हिस्सों में समोसा (Samosa) काफी लोकप्रिय नमकीन डिश है। बाजार में चाहे कितने ही नए व्यंजन आ गए, लेकिन समोसा का स्थान कोई नहीं ले पाया। लोग आज भी समोसा को प्राथमिकता देते हैं। वे इसके स्वाद के दीवाने…
हमारे देश के अधिकांश हिस्सों में समोसा (Samosa) काफी लोकप्रिय नमकीन डिश है। बाजार में चाहे कितने ही नए व्यंजन आ गए, लेकिन समोसा का स्थान कोई नहीं ले पाया। लोग आज भी समोसा को प्राथमिकता देते हैं। वे इसके स्वाद के दीवाने हैं। कई हलवाई तो ऐसे हैं जो सिर्फ समोसा (Samosa) के दम पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उनकी दुकानों पर हर समय भीड़ लगी रहती है।
वैसे आपको बता दें कि इसे घर में भी उतना ही टेस्टी बनाया जा सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा मशक्कत करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी आजमाएंगे तो इसमें गलती की गुंजाइश बेहद कम रहेगी। 10 मिनट के अंदर आलू के समोसे तैयार किए जा सकते हैं। धनिये और इमली की चटनी के साथ इसका जायका और बढ़ जाता है।
समोसा (Samosa) बनाने की सामग्री
मैदा - 2 कटोरी
घी या तेल - 1/3 कटोरी
अजवायन - 1/2 छोटा स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल (समोसे तलने के लिए) - आवश्यकतानुसार
2 उबले हुए आलू मीडियम (इसमें प्याज और मटर भी डाल सकते हैं)
जीरा - 1 छोटा स्पून
अदरक - 1 छोटा स्पून
लहसुन - 1/2 छोटा स्पून
धनिया पाउडर - 1 छोटा स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा स्पून
गरम मसाला - 1/2 छोटा स्पून
चाट मसाला - 1/2 छोटा स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 1
हरा धनिया बारीक कटा हुआ - 1 बड़ा स्पून
काजू कटे हुए - 8-10
किशमिश - 14-15
समोसा (Samosa) बनाने की विधि
- सबसे पहले आटा गूंथना होगा। एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें पिघला हुआ घी, अजवायन और थोड़ा सा नमक डालें।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं और हाथ में लेकर दबाकर देखें। अगर आटा लड्डू जैसा बनने लगे तो इसका मतलब है कि घी की मात्रा ठीक है।
- अगर ऐसा न हो तो थोड़ा सा घी और डाल दें। अब धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा नरम।
- अब आटे को ढककर अलग रख दें। जब तक आटा सही होता है तब तक उसमें भरने के लिए आलू तैयार कर लें।
- इसके लिए सारे मसाले अलग निकाल लें। उबले हुए आलू को छोटा-छोटा काट लें।
- अब एक कटोरी में सारे मसाले (लाल मिर्च, धनिया व जीरा पाउडर, गरम मसाला) लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब कड़ाही में 1 छोटा स्पून तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- जब सब भुन जाए तब इसमें गीला वाला मसाला डाल दें। इसे धीमी गैस पर भूनें जब तक की तेल अलग न होने लगे।
- जब मसाला भुन जाए तब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। हल्का सा चलाएं और फिर कटे हुए आलू इसमें डाल दें।
- साथ में चाट मसाला, नमक और काजू, किशमिश भी इसमें डाल दें। अब 3 से 4 मिनट तक धीमी गैस पर इसे भून लें। आलू भरने के लिए तैयार है।
- अब आटा लें और उसे एक बार फिर अच्छे से गूंथ लें। एक पराठे के बराबर आटा लें, गोल करें और हल्का सा मैदा लगाएं।
- अब इसे धीरे-धीरे करके गोल बेल लें। पराठे जितना बड़ा बेलें और फिर इसे बीच से काट दें।अब दोनों को अलग करें और एक भाग को लेकर उसके किनारों पर पानी लगाएं। दोनों किनारे उठाएं और आपस में चिपका दें।
- चिपकाने के बाद ये एक तिकोना बन जाएगा। इसी तरह सारे समोसे बना लें और फिर गरम तेल में इन्हें धीमी गैस पर भून लें।
- तेल इतना होना चाहिए की समोसे उसमें पूरी तरह डूब जाएं। अब इन्हें धीरे-धीरे फ्राई होने दें।
- एक बार समोसे को फ्राई होने में 10 मिनट ही लगते हैं। जब समोसे (Samosa) हल्के भूरे हो जाएं तब निकाल लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
