24 घण्टे ऑनलाइन

आज खाने में लगाएं गुजराती तड़का, बनाएं ये स्पेशल डिश

देश में खानपान की बात की जाए तो गुजरात को अपने जायके के लिए जाना जाता हैं जहां के व्यंजन देशभर में पसंद किए जाते हैं। इन्हीं व्यंजनों में से एक हैं गुजराती कढ़ी (Gujarati Kadhi) जिसका जायका दिल को खुश करने वाला होता…

24GhanteOnline
November 6, 2025
2 min read

देश में खानपान की बात की जाए तो गुजरात को अपने जायके के लिए जाना जाता हैं जहां के व्यंजन देशभर में पसंद किए जाते हैं। इन्हीं व्यंजनों में से एक हैं गुजराती कढ़ी (Gujarati Kadhi)  जिसका जायका दिल को खुश करने वाला होता हैं। गुजराती कढ़ी (Gujarati Kadhi)  में कम मिर्च मसालों के साथ थोडा मीठा स्वाद रहता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

गुजराती कढ़ी (Gujarati Kadhi) बनाने की सामग्री

दही - 2 कप
बेसन - 2-3 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
दालचीनी पाउडर - 1/4 टी स्पून
चीनी - 2 टेबल स्पून
हींग - 1 चुटकी
राई - 2 टी स्पून
कढ़ी पत्ता - 8-10
खड़ी लाल मिर्च - 3
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

गुजराती कढ़ी (Gujarati Kadhi) बनाने की विधि

गुजराती कढ़ी (Gujarati Kadhi) बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और उसे एक बर्तन में डालकर पहले अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद दही में बेसन डालकर दोबारा फेंटते हुए मिक्स करें। इसे तब तक फेंटे जब तक इस मिश्रण की गांठें पूरी तरह से खत्म न हो जाएं।

इसके बाद दही-बेसन के इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, चीनी, दालचीनी पाउडर, स्वादानुसार नमक और 3-4 कप पानी डालकर मिलाएं।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई और खड़ी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड्स तक भूनें। फिर इसमें कढ़ी पत्ते डालकर फ्राई करें। जब मसाले चटकने लग जाएं तो इसमें बेसन-दही का मिश्रण डालकर पकाएं।

इसके बाद कढ़ी को ढककर पकाएं और बीच-बीच में चलाते जाएं। जब कढ़ी में पहला उबाल आए तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें और कड़ाही को ढककर 15-20 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें।

आपकी गुजराती स्वाद से भरपूर कढ़ी (Gujarati Kadhi) बनकर तैयार हो गई है। इसे हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें और चावल के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…