24 घण्टे ऑनलाइन

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए चटनी और अचार लोग साथ में खाना पसंद करते हैं। चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो हर घर में बनती है। कुछ लोग तो चटनी को साइड डिश की जगह सीधे रोटी से खाना पसंद करते हैं। राजस्थान में बाजरे की रोटी को…

24GhanteOnline
February 1, 2026
2 min read

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए चटनी और अचार लोग साथ में खाना पसंद करते हैं। चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो हर घर में बनती है। कुछ लोग तो चटनी को साइड डिश की जगह सीधे रोटी से खाना पसंद करते हैं। राजस्थान में बाजरे की रोटी को लहसुन लाल मिर्च की चटनी (Garlic Chutney) के साथ खाया जाता है। इसके अलावा पकौड़ों, पराठों और पूड़ी के साथ चटनी खाने पर इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में कई अलग वैरायटी की चटनियां (types of chutney) बनती हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं लहसुन की लाल चटनी (Garlic Chutney)की रेसिपी, जिसे आप बनाकर अपने फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) बनाने के लिए सामग्री 



  1. कश्मीरी लाल मिर्च – 6

  2. तीखी लाल मिर्च- 5

  3. लहसुन – 20-25 कली (महीन कुटा हुआ)

  4. मूंगफली का तेल या घी – 4 टेबल स्पून

  5. नींबू का रस – आधा टी स्पून

  6. नमक- स्वादानुसार

  7. पानी- 1कप


लहसुन की चटनी (Garlic Chutney) बनाने की रेसिपी


बाजरे की रोटी, बेसन की रोटी और राजस्थानी दाल बाटी के साथ खाई जाने वाली लाल मिर्च और लहसुन की झन्नाटेदार स्वाद वाली चटनी (Garlic Chutney)बनाने के लिए सबसे पहले एक स्टील के गहरे बर्तन में कश्मीरी लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च डालकर एक कप पानी डालें और मीडियम आंच पर एक उबाल आने तक इसे पकाएं।

1 उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने का इंतजार करें। इसके बाद मिर्चों को एक मिक्सर में डालकर महीन पेस्ट बना लें।

अब एक कड़ाही में मूंगफली का तेल डालें और तेल के गर्म होने पर महीन कुटा हुआ लहसुन डालें और 30 सेकेंड पकाएं।

इसके बाद इसमें लाल मिर्चों का पेस्ट डालें और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

आखिर में गैस बंद करके नमक और नींबू का रस मिलाएं। आपकी चटनी (Garlic Chutney) तैयार है।

इसे ठंडा करके एक कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…