24 घण्टे ऑनलाइन

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे साबुदाने की खिचड़ी (Sabudana Khichdi) न पसंद हो। बहुत से लोग व्रत के अलावा ब्रेकफॉस्ट में भी साबूदाने की खिचड़ी को बनाकर खाते है। इसके पीछे की वजह है कि साबूदाने की खिचड़ी सुपाच्य होती है। साथ ही…

24GhanteOnline
September 14, 2026
2 min read
इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे साबुदाने की खिचड़ी (Sabudana Khichdi) न पसंद हो। बहुत से लोग व्रत के अलावा ब्रेकफॉस्ट में भी साबूदाने की खिचड़ी को बनाकर खाते है।

इसके पीछे की वजह है कि साबूदाने की खिचड़ी सुपाच्य होती है। साथ ही बहुत ही कम तेल मसाले वाली होती है। साथ ही हेल्दी भी होती है। तो चलिए आज हम आपको टेस्टी सी साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana Khichdi) बनाने का तरीका बताते है इसे आप बिना व्रत के ब्रेकफॉस्ट में भी खा सकते है।

साबूदाना खिचड़ी (Sabudana Khichdi) बनाने के लिए सामाग्री


एक कप भीगा हुआ साबूदाना, दो बड़े चम्मच घी या जो भी तेल आप इस्तेमाल करती हो, एक छोटी चम्मच जीरा, – एक कटे हुए उबले आलू, 1/4 कप भुनी हुई मूगंफली, दस से बारह करी पत्ता, दो बरीक कटी हुई हरी मिर्च, 1/4 कप दरदरी कुटी हुई मूगंफली, 3/4 छोटी चम्मच सैंधा नमक, 1/2 छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई काली मिर्च, हरा धनिया ,नींबू

साबूदाना खिचड़ी (Sabudana Khichdi) बनाने की विधि


एक कप साबूदाना को अच्छे से धो कर दो से तीन घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। भीग जाने पर पानी पूरी तरह हटा दीजिए। अब पैन में दो बड़े चम्मच घी डाल लर गरम कीजिए। गरम घी में एक छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिए।

फिर इसमें एक उबला हुआ आलू छोटा-छोटा काट कर डाल कर इन्हें दो मिनट भूनिए। भुन जाने पर इसमें ¼ कप भुने हुए मूंगफली के दाने डाल कर हल्का भूनिए। फिर इसमें दस से बारह करी पत्ता डाल कर चटकने दीजिए।

अब इसमें दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर हल्का भूनिए। भुन जाने पर इसमें भिगोए हुए साबूदाना और ¼ कप दरदरा कुटा हुआ मूंगफली पाउडर डाल कर मिलाएं।

मिला लेने पर इसमें ¾ छोटी चम्मच सेंधा नमक और ½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी हुई काली मिर्च डालिए। इसे लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर पकाएं जब तक इसका रंग ट्रांसपेरेंट नहीं हो जाता।

साबूदाना का रंग बदलने पर फ्लेम को एकदम धीमा करके इसे ढक कर दो मिनट पकाएं। समय पूरा होने पर इसे लगातार चलाते हुए वापस दो मिनट पकाएं। फिर इसमें हरा धनिया डाल कर मिलाएं। अंत में इसमें 1 नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिलाएं। फिर फ्लेम बंद करके Sabudana Khichdi परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।