24 घण्टे ऑनलाइन

चाय के थर्मस से आ रही बदबू, तो इन टिप्स से करें दूर

थर्मस (Thermos) या केतली कई घंटों तक पानी,चाय या दूध को गर्म बनाए रखने में मदद करते हैं। सर्दियों के दिनों में अक्सर लोग गर्म पानी,चाय या बच्चों का दूध लंबे समय तक गर्म बनाए रखने के लिए थरमस या बोतल का उपयोग करते हैं।…

24GhanteOnline
May 1, 2026
2 min read

थर्मस (Thermos) या केतली कई घंटों तक पानी,चाय या दूध को गर्म बनाए रखने में मदद करते हैं। सर्दियों के दिनों में अक्सर लोग गर्म पानी,चाय या बच्चों का दूध लंबे समय तक गर्म बनाए रखने के लिए थरमस या बोतल का उपयोग करते हैं। इनमें कई घंटों तक गर्म चीज ठीक बनी रहती है। खासकर ऑफिस या कहीं घूमने जाते समय चाय या दूध ले जाते समय उसे गर्म रखने के लिए लोग थरमस या केतली का उपयोग करते हैं।

ऐसे में कई बार थर्मस फ्लास्क (Thermos) या केतली में से बदबू आने लग जाते है। भले ही आप उसे रोजाना साफ करते हैं। लेकिन इसके बाद भी ये बदबू नहीं जाती है। बल्कि उसमें से अजीब सी स्मेल आती रहती है। ऐसे में इन्हें इस्तेमाल करना का मन भी नहीं करता है। इस बदबू को दूर करने में ये नुस्खे मदद कर सकते हैं।

नींबू का रस

गर्म पानी की बोतल या केतली की बदबू को दूर करने में नींबू का रस उसमें निचोड़ना है। अब लिक्विड डिश वाश लें और लगभग8से10बूंदे इसमें डालें। अब इस मिश्रण को कम से कम आधा घंटा ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसमें गर्म पानी डालकर इसे शैक करें। साथ ही बोतल ब्रश की मदद से इसे साफ करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें।

लौंग

अगर गर्म पानी की बोतल, थर्मल फ्लास्क (Thermos) या केतली में लंबे समय तक चाय या दूध रखने से स्मेल आने लग गई है,तो सबसे पहले तो बोतल का अच्छी तरह से साबुन और पानी के घोल से धो लें। इसके बाद दो से चाय लौंग बोतल में डालकर ढक्कन लगा दें। ये बोतल को स्टोर करने का अच्छा तरीका है। जिसे उसमें बदबू नहीं आएगी।

सिरका और बेकिंग सोडा

थर्मल फ्लास्क (Thermos) में एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका डालें। इसके बाद इसमें गर्म पानी डालकर10से15मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ ब्रश लें और इसे थर्मस या केतली को अच्छे से साफ करें। इसके बाद गर्म पानी से अच्छी तरह से धो लें।

नींबू और बेकिंग सोडा

हल्का गर्म पानी और आधा चम्मच बेकिंग सोडा बोतल में डालकर मिक्स करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब साफ ब्रश से थर्मस या बोतल को अंदर से साफ करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धोएं। ये भी स्मेल को कम करने में मदद कर सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…