अपनी स्किन की ऐसे करें देखभाल, चेहरे करेगा ग्लो
बारिश (Monsoon) के मौसम में वातावरण में नमी होने के कारण पसीना और चिपचिपाहट की समस्या होने लगती है। इस मौसम में त्वचा सम्बंधी रोग, संक्रमण और जलन आदि का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान हवा में मौजूद नमीं शरीर में…
बारिश (Monsoon) के मौसम में वातावरण में नमी होने के कारण पसीना और चिपचिपाहट की समस्या होने लगती है। इस मौसम में त्वचा सम्बंधी रोग, संक्रमण और जलन आदि का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान हवा में मौजूद नमीं शरीर में मोश्चर के स्त्राव को बढ़ाती है। जिसकी वजह से त्वचा और तेलीय हो जाती है। जिसकी वजह से धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण आसानी से चिपक जाते हैं और स्किन प्रोब्लम्स बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके ले कुछ ऐसे आसान घरलू नुस्खे लेकर आए है जिनकी मदद से आप बारिश (Monsoon) के मौसम में अपनी त्वचा का पूरा ख्याल रख सकती हैं...
- चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। रोजाना कच्चे दूध की मदद से चेहरे को साफ करें। कच्चा दूध स्किन को क्लींज करने के साथ ही उसे मॉइस्चराइज भी करता है। आप कच्चे दूध को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लें।
- बारिश के मौसम में कम से कम 3 बार अपने चेहरे की सफाई करें। इससे अतिरिक्त नमी और जमी हुई गंदगी हट जाती है।
- ऑयली स्किन पिंपल्स का कारण बनती है। ऐसे में त्वचा पर गुलाब जल को लगाना फायदेमंद रहता है। आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी और चंदन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा नियमित करने से त्वचा ग्लो करने लगेगी और पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाएगी।
- स्किन की टोनिंग करने के लिए आप चेहरे पर रोज गुलाबजल लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन हमेशा खूबसूरत बनी रहेगी।
- स्किन पर चमक बनाए रखने के लिए आप खीरे के रस में दो चम्मच मिल्क पाउडर और एक अंडे की सफेदी मिलाकर लगा सकती है। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट धो लें। ये बढ़ती उम्र के संकेतों को भी रोकता है।
- मानसून (Monsoon) में ऑयली स्किन के लिए नींबू का रस भी लगाना फायेदेमंद रहता है। एक टेबल स्पून गुलाब जल में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर रूई से चेहरे पर लगाएं। स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा, चेहरा चिपचिपा नहीं दिखेगा और स्किन सुंदर हो जाएगी।
- स्किन को चिपचिपाहट और मुहांसों से दूर रखने के लिए एक टीस्पून शहद में एक टीस्पून ऑरेंज जूस मिला लें। इसमें एक छोटा चम्मच ओट्स और गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें । ये पैक मिनटों में चेहरे की रंगत निखारता है।
- स्किन को चिपचिपाहट और इंफेक्शन से बचाने के लिए नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी भी मिला सकती हैं। इसी तरह आप नहाने के पानी में गुलाब जल या पुदीने की पत्तियों को मसल कर मिला सकती हैं।
- बारिश के दिनों में आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने से आपकी स्किन हाइड्रेट होती है और चेहरे पर चमक आती है। रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण अधिक पसीना होता है। इसके कारण स्किन सुस्त पड़ जाती है। पानी त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करता है।
- बारिश के दिनों में नैचरल टोनर्स का इस्तेमाल करें, जैसे कि ग्रीन टी, नींबू और खीरा। टोनिंग से स्किन में मौजूद थोड़ी बहुत गंदगी भी बाहर निकल जाएगी और स्किन ड्राई भी नहीं होगी।
- चेहरे पर रात को सोने से पहले जैतून के तेल से पांच मिनट तक मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और चेहरे में कसावट आती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
