24 घण्टे ऑनलाइन

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दंपति और बेटे ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक की टीम काे जांच के दाैरान…

24GhanteOnline
March 20, 2026
1 min read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दंपति और बेटे ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक की टीम काे जांच के दाैरान मृतक बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है।

बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम नीवा निवासी रूप नारायण होटल चाय का होटल चलाकर पत्नी तारावती (50), बेटा संदीप और कुलदीप का जीवन यापन करता है। होटल के पास में ही पान की दुकान रखकर घर खर्च चलाने में संदीप पिता की मदद करता था। शुक्रवार सुबह पुलिस काे सूचना मिली कि रूप नारायण उनकी पत्नी तारावती और बेटे संदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संदीप और उसकी मां तारावती को मृत घोषित कर दिया। रूपनारायण का इलाज किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि संदीप की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिस पर लिखा कि वे लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें कोई भी दोषी नहीं है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें