24 घण्टे ऑनलाइन

कश्मीर में आतंकी की साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला IED; सेना ने किया नष्ट

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को श्रीनगर बारामूला हाईवे के उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैफिक रोककर IED को नष्ट कराया। इस दौरान…

24GhanteOnline
December 27, 2025
1 min read

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को श्रीनगर बारामूला हाईवे के उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैफिक रोककर IED को नष्ट कराया। इस दौरान ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया।

उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के हाइगाम के पास शनिवार को संदिग्ध चीज मिली। जिसकी सूचना के बाद हड़कंप मच गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना, CRPF और पुलिस की एक जॉइंट टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। इसके बाद हाईवे के दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया गया। इसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) टीम को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर ट्रैफिक को रोका गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड की टीम ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू की। इसके बाद थोड़ी देर जांच के बाद उसे नष्ट कर दिया गया। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल रहा। वहां के ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि IED को यहां पर किसने रखा है इसकी जांच की जा रही है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।