अगर आपके हाथों में है ये निशान, तो नहीं होगी धन की कमी
हस्तरेखा शास्त्र में इसी तरह के कुछ चिह्नों (Marks) के बारे में बताया गया है। ये चिह्न बहुत ही कम लोगों के हाथों में बनते है जिन लोगों के हाथों में इन चिह्नों का निर्माण होता है, उन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती…
हस्तरेखा शास्त्र में इसी तरह के कुछ चिह्नों (Marks) के बारे में बताया गया है। ये चिह्न बहुत ही कम लोगों के हाथों में बनते है जिन लोगों के हाथों में इन चिह्नों का निर्माण होता है, उन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों के पास किसी तरह का कोई अभाव नहीं होता है और इन्हें अपने जीवन में हर प्रकार की सुख-सुविधा प्राप्त होती है। जानते हैं हथेली पर बनने वाले खास निशानों के बारे में...
किसी व्यक्ति की हथेली मे स्वास्तिक का चिह्न बनना उसके लिए सौभाग्य लेकर आता है। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिनके हाथ में ये निशान बनता है। स्वास्तिक के चिह्न वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। जिसके कारण इन्हें धन की कोई कमी नहीं रहती है।
त्रिशूल को भगवान शिव का चिह्न माना जाता है, जिन लोगों की हथेली में त्रिशूल का निशान बनता है ऐसे लोगों पर शिव जी की कृपा रहती है। जिस रेखा के ऊपर यह चिह्न बनता है। वह रेखा शुभ प्रभाव देने लगती है। अगर त्रिशूल का चिह्न मंगल पर्वत पर बने तो यह बहुत ही शुभ रहता है। इससे शिवयोग बनता है जिससे जातक को किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रहती है।
हथेली में कमल का निशान बनना बहुत शुभफलदायी होता है। ऐसे लोगों पर विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी रहती है। इनका भाग्य सदैव साथ देता है। ये लोग वाकपटुता में कुशल होते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता भी कमाल की होती है।
हथेली में मंदिर के चिह्न बनना इस बात की ओर संकेत करता है कि जातक को अपने जीवने में उच्च पद की प्राप्ति होगी। लेकिन ऐसे जातक धर्म और आध्यात्म की ओर ज्यादा रुचि दिखाते हैं जिसके कारण ये लोग सन्यासी जीवन की ओर भी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
