24 घण्टे ऑनलाइन

व्यापार में मिलेगी कामयाबी, बुधवार को करें ये उपाय

बुधवार (Wednesday) का दिन मंगलमूर्ति गणेश जी (Ganesh ji) की पूजा के लिए है. प्रथम पूज्य गणेश जी के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलती है. सौभाग्य में वृद्धि होती है. बुधवार के दिन बुध देव की भी पूजा करते हैं क्योंकि इस…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

बुधवार (Wednesday) का दिन मंगलमूर्ति गणेश जी (Ganesh ji) की पूजा के लिए है. प्रथम पूज्य गणेश जी के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलती है. सौभाग्य में वृद्धि होती है.

बुधवार के दिन बुध देव की भी पूजा करते हैं क्योंकि इस दिन के देवता बुध देव हैं. बुध ग्रह के मजबूत होने से करियर और बिजनेस में उन्नति होती है.

बुध ग्रह के कारण व्यक्ति की बुद्धि बढ़ती है, उसकी निर्णय क्षमता अच्छी होती है, जिससे वह अच्छे फैसले करने में सक्षम होता है. आइए जानते हैं बुधवार के उन उपायों के बारे में, जिनसे नौकरी, बिजनेस या करियर में सफलता मिलती है.

बुधवार (Wednesday) के सात उपाय



  1. करियर या बिजनेस में तरक्की के लिए व्यक्ति को बुधवार (Wednesday) का व्रत रखना चाहिए. यह व्रत करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और दोष दूर होते हैं. सुख एवं शांति भी बढ़ती है.

  2. शुभता, सफलता, बुद्धि प्रदान करने वाले और संकटों को दूर करने वाले गणेश जी की पूजा बुधवार के दिन करनी चाहिए. गणेश जी को पूजा में दूर्वा और मोदक चढ़ाना चाहिए. सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाले ओम गं गणपतये नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए.

  3. बुधवार (Wednesday) को मां दुर्गा की पूजा करने से करियर में सफलता मिलती है. मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से भी सफलता प्राप्त होती है.

  4. बुधवार को बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप कम से कम 01 माला या 108 बार करना चाहिए. इससे भी बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे तरक्की मिलती है.

  5. यदि आपका बुध ग्रह खराब है, तो आपको अपनी बहन, बेटी और बुआ से संबंध अच्छे रखने चाहिए. उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए. इसका सकारात्मक असर आपको अपने करियर में देखने को मिलेगा.

  6. बुध ग्रह का शुभ रंग हरा है. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना और हरा कपड़ा एवं हरी मूंग दाल का दान करना शुभ होता है.

  7. बुधवार को गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से कार्यों में सफलता मिलती है और करियर में तरक्की मिलती है. इस दिन आपको गणेश जी को गाय के घी और गुड़ का भोग लगाएं. धन संपत्ति में वृद्धि होती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…