24 घण्टे ऑनलाइन

मेंहदी में मिलाकर लगाए ये, बाल बनेंगे खूबसूरत

हमारे बाल हमेशा किसी न किसी समस्या से ग्रसित रहते है जिनसे छुटकारा पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन परिणाम, इन कास्मेटिक का प्रयोग करने के बाद आपके बालों में मौजूद…

24GhanteOnline
February 21, 2026
3 min read

हमारे बाल हमेशा किसी न किसी समस्या से ग्रसित रहते है जिनसे छुटकारा पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन परिणाम, इन कास्मेटिक का प्रयोग करने के बाद आपके बालों में मौजूद नमी की मात्रा कम होने लगती है जिससे वो रूखे होकर झड़ने लगते है।

ऐसे में इनका प्रयोग करना आपके बालों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। आमतौर पर लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए ही मेंहदी (Henna) लगाते हैं। पर मेंहदी (Henna) केवल बालों को कलर करने के काम ही नहीं आता है।

यह एक औषधि की तरह भी काम करती है। आइये जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में...

# यह डैंड्रफ और बालों के गिरने की समस्या को भी दूर करती है। अगर आपके बालों में भी रूसी है तो मेंहदी (Henna) का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

# अगर आपके बालों में भी रूसी है और आप तमाम उपाय अपनाकर थक चुके हैं तो मेंहदी का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। मेंहदी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो संक्रमण से सुरक्षा देने का काम करता है

# मेंहदी बालों को कंडीशन करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके बाल घने, मजबूत हो जाते हैं। यह आपके बालों के रूखे क्यूटिकल्स को नरम बनाती है। साथ ही उनमें चमक भी लाती है।

# दो चम्मच मेंहदी पाउडर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच अंडे की सफेदी मिलाएं। जब ये सूख जाए तो हल्के गुनगुने पानी से सिर धो लें। ऐसा करने से बाल रूखे भी नहीं होंगे और उन्हें पोषण भी मिल जाएगा।

# मेंहदी के इस्तेमाल से आपके बाल लंबे होते हैं। इसमें मेथी के दाने मिलाकर लगाने से इसका फायदा जल्दी नजर आता है।

# आप चाहें तो मेंहदी पाउडर में नींबू का रस और दही मिलाकर भी पैक बना सकते हैं। एक ओर जहां मेंहदी बालों को कलर करने का काम करेगी वहीं दही से बाल मुलायम बने रहेंगे। नींबू का रस रूसी और संक्रमण को दूर करने में मददगार होता है।

# मेंहदी पाउडर को चायपत्ती के साथ भिंगोकर रातभर के छोड़ दें। सुबह मेंहदी का रंग और गाढ़ा हो जाएगा। सिर में मेंहदी लगाने से पहले तेल जरूर लगा लें। उसके बाद मेंहदी में अंडे की सफेदी मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।