24 घण्टे ऑनलाइन

वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव का निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति

लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव (K. Vikram Rao) के निधन पर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। एसोसिएशन…

24GhanteOnline
May 12, 2025
1 min read

लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव (K. Vikram Rao) के निधन पर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उ. प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. राव (K. Vikram Rao) पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे। उनका पूरा जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा। उन्होने कहा कि विक्रम राव जी के स्थान की पूर्ति नहीं हो सकती है।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक


एलजेए के उपाध्यक्ष मो. इनाम खान, महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पाण्डेय, मंत्री त्रिनाथ शर्मा एवं एलजेए महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. वंदना अवस्थी, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ गीता, संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा,सदस्य डॉ. अर्चना छाबड़ा ने भी श्री राव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें