24 घण्टे ऑनलाइन

‘डंडे से मारा और कमरे में बंद…’, IIT बाबा के साथ न्यूज़ रूम में हुई पिटाई

नोएडा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आए आईआईटी बाबा (IIT Baba) ने एक न्यूज चैनल में डिबेट के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूज डिबेट के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई।…

24GhanteOnline
March 1, 2025
2 min read

नोएडा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आए आईआईटी बाबा (IIT Baba) ने एक न्यूज चैनल में डिबेट के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूज डिबेट के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। वहीं, उन्होंने स्थानीय पुलिस पर भी इस मामले में उदासीनता दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नोएडा सेक्टर 126 के थाने में जाकर पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली और थाने से वापस लौटा दिया।

इस मामले में आईआईटी बाबा ने कहा कि 28-02-2025 को मुझे एक प्राइवेट न्यूज चैनल ने इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया। इंटरव्यू के दौरान लोगों ने मेरे साथ बदसलूकी की। इस दौरान बाहर से कुछ भगवा वेश धारण किए लोग न्यूज रूम के अंदर आए और मेरे साथ हाथापाई की।

मुझे जबरदस्ती एक कमरे के भीतर बंद करने का प्रयास किया गया। इस मौके वहां मौजूद स्वामी वेदमूरती नंद सरस्वती नाम के एक भगवाधारी शख्स ने मुझ पर डंडे से प्रहार भी किया। पूरी घटना के दौरान मैने इंस्टाग्राम पर वीडियो चालू कर दिया था।

कौन हैं IIT बाबा (IIT Baba)?


आईआईटी बाबा (IIT Baba) का असली नाम अभय सिंह है। हरियाणा के रहने वाले अभय सिंह महाकुंभ के दौरान दिए एक इंटरव्यू से वायरल हुए। अभय सिंह कभी आईआईटी बॉम्बे से डिग्री प्राप्त एक एयरोस्पेस इंजीनियर थे। उनके पास कनाडा में एक हाई पेइंग जॉब थी, लेकिन उन्होंने इस सब को छोड़कर अध्यात्म के रास्ते पर चलने का फैसला किया। इसी दौरान वह आईआईटी बाबा बन गए और खूब मशहूर हो गए। अभय सिंह विवादों में भी बने रहे हैं। उन्हें जूना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें